Viral Video : ट्रेन की छतपर बैठकर लौटे श्रद्धालु, कुछ चढ़ गए ईंजन पर, बांग्लादेश का वीडियो वायरल

58वें विश्व इज्तेमा के बाद का नजारा
Viral Video : बांग्लादेश में 58वें विश्व इज्तेमा का पहला चरण 25 मिनट की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ. इसके बाद एक साथ श्रद्धालु निकले और ट्रेनों में काफी भीड़ हो गई.
Viral Video : बांग्लादेश से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं. इसे dhakatribune.com ने प्रकाशित किया है. इसमें बिश्वा इज्तेमा के बाद घर लौट रहे श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. कई लोग भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में सवार होकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए. हालांकि, यात्रा के लिए बसों, ट्रेनों और पिकअप का भी यूज किया गया, लेकिन भारी भीड़ के लिए ये साधन पर्याप्त नहीं थे. इससे कुछ लोगों को लंबी दूरी पैदल चलकर तय करनी पड़ी. यात्रा को आसान बनाने के लिए बांग्लादेश रेलवे ने खास इंतेजाम किए थे. श्रद्धालु के लिए सात जोड़ी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को असुविधा हुई और वे ट्रेन की छत पर बैठक वापस लौटे. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. देखें वीडियो
स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय पर थी
सात जोड़ी विशेष ट्रेन चलाए गए. एक्सप्रेस, कम्यूटर और लोकल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए, जबकि कई इंटरसिटी ट्रेनों को टोंगी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल स्टॉप बनाया गया. हालांकि, ये उपाय नाकाफी साबित हुए. अंतिम प्रार्थना के बाद एक साथ हजारों लोगों के रवाना होने से भारी भीड़ हो गई. 58वें विश्व इज्तेमा का पहला चरण 25 मिनट की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ. इसके बाद टोंगी स्टेशन रोड, टोंगी बाजार, चेराग अली, कॉलेज गेट, मिल गेट, कमरपारा, अब्दुल्लापुर, एयरपोर्ट, उत्तरा और दाउद ब्रिज से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कई लोग तो टोंगी-कालीगंज रोड पर मीरार बाजार तक पैदल ही चले गए. टोंगी रेलवे स्टेशन मास्टर मोहम्मद रकीब के अनुसार, स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय पर संचालित हुईं.
इंजन के आगे की सीट पर सवार नजर आए श्रद्धालु
प्रतिबंधों के बावजूद, कई श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन की छतो और इंजन के आगे की सीट पर सवार नजर आए. अन्य लोग यात्रा के लिए ट्रकों, पिकअप और ऑटो-रिक्शा का यूज करते दिखे. तीर्थयात्रियों ने पर्याप्त परिवहन की कमी पर नाराजगी जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










