Bangladesh Attack: एक की मौत कई घायल, बांग्लादेश में भड़की हिंसा, कॉक्स बाजार एयरबेस पर उपद्रवियों का धावा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Feb 2025 6:32 PM

विज्ञापन

Bangladesh Attack, Photo, Social Media X

Bangladesh Attack: बांग्लादेश की वायुसेना के एक ठिकाने पर सोमवार को भीड़ ने हमला कर दिया. इसके बाद वहां तैनात जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई, कई और लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना से नाखुश लोगों ने हमला किया था.

विज्ञापन

Bangladesh Attack: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी कोस्टल शहर कॉक्स बाजार स्थित वायु सेना के अड्डे पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया. आनन-फानन में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया. कई राउंड फायरिंग हुई. इस बीच खबर है कि गोली लगने के एक शख्स की मौत हो गई. कई लोग घायल हुए हैं. रक्षा मंत्रालय के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स निदेशालय (ISPR) के मुताबिक उपद्रवियों ने कॉक्स बाजार के समिति पारा के पास स्थित वायु सेना अड्डे पर अचानक धावा बोल दिया.

बांग्लादेश वायु सेना ने संभाला मोर्चा

आईएसपीआर के एक बयान के मुताबिक “बांग्लादेश वायु सेना ने हमलावरों को जवाब दिया है. तटीय जिले के उपायुक्त मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा “झड़प के दौरान एक 30 साल के स्थानीय व्यापारी शिहाब कबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए.” अधिकारी ने कहा कि हमले के कारणों की गहन जांच की जाएगी. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना के कारण हुई, जिसके लिए पड़ोस के लोगों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है और इस प्रस्ताव का कुछ लोगों ने विरोध किया था.

क्यों भीड़ ने किया हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना के कारण हुई है. इस परियोजना का स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे. भीड़ के हमले से पहले गृह मामलों के सलाहकार और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एम जहांगीर आलम चौधरी ने मीडिया से बात की थी, जिसमें उन्होंने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराई थी. उन्होंने सोमवार को राजधानी ढाका में अपने आवास पर मीडिया को बताया था कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पूर्ववर्ती अवामी लीग सरकार के सहयोगी देश को अस्थिर करना चाहते हैं. लेकिन, ऐसी हरकत को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जारी रहेगा ऑपरेशन डेविल हंट

चौधरी ने बताया कि हमले के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादी कहीं भी खड़े न हो सके और किसी भी कीमत पर अपराधों को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देश भर में अपनी गश्त को मजबूत करने के लिए कहा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन डेविल हंट के तहत दो सप्ताह के अंदर 8,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपदस्थ हसीना सरकार से जुड़े गिरोह हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन डेविल हंट अभी जारी रहेगा.

Also Read: Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola