Video Viral: बंदर और चीता भी फेल! बकरियों के करतब देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Apr 2025 7:12 PM
Viral Video
Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ी बकरी कितनी शानदार तरीके से पहाड़ों पर चढ़ती और उतरती हैं. पहाड़ से उतरने का ऐसा वीडियो शायद आपने पहले नहीं देखा होगा.
Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ी बकरियां किस तरह पहाड़ पर चढ़ती और उतरती हैं. इनके करतब देखकर आप हिरण और चीते की फुर्ती भी भूल जाएंगे. पलती और संकरी पहाड़ के ढलान और से ऊपर ये इतनी रफ्तार से चढ़ती है कि आंखों से देखने के बाद भी यकीन करना मुश्किल लगने लगेगा.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है पहाड़ी ढलान पर एक बकरी ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रही है. एक बार वो ट्रायल जंप लगाती है. इसके बाद पूरी रफ्तार से वो ऊपर की तरह दौड़ती है. देखते ही देखते बकरी पहाड़ के ऊपर पहुंच जाती है. इसकी रफ्तार और पकड़ देखकर तो हिरण और चीता भी शरमा जाए.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को करीब 4 लाख लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ऐसी बकरियां मिलती कहां है. भारत में तो ऐसी बकरियां नहीं दिखती. ‘ एक और यूजर ने लिखा ‘पहाड़ी बकरियों को गुरुत्वाकर्षण की परवाह नहीं होती, या फिर भौतिकी के नियमों की.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










