Iran Israel War: ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका, इजराइल ने भी दी चेतावनी

US
Iran Israel War: ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. इधर इजराइली सेना प्रमुख ने कहा, ईरान के मिसाइल हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.
Iran Israel War: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिका ईरान के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों पर नए प्रतिबंध लगाएगा. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, आने वाले दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाएगा , जिसमें उसके मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम के साथ-साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंध शामिल हैं.
ईरान के मिसाइल हमले का जवाब दिया जाएगा: इजराइली सेना प्रमुख
Iran Israel War: इजराइल के सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इजराइल ऐसा कब और कैसे करेगा. इजराइल ने दो सप्ताह पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने शनिवार को इजराइल पर हमला किया. दोनों देशों के बीच दशकों से जारी दुश्मनी के बीच ईरान ने पहली बार इजराइल पर सीधे तौर पर सैन्य हमला किया.
Also Read: अगर लड़े इजरायल और ईरान तो भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान, समझिए पूरी बात
ईरान ने सैंकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं, इजराइल का दावा सभी हमले नाकाम किए
ईरान ने इजराइल पर हमले के दौरान सैंकड़ों ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल दागीं. इजराइली सेना ने कहा कि उसने अपनी वायु रक्षा प्रणाली व लड़ाकू विमानों और अमेरिका नीत गठबंधन सहयोगियों की मदद से 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को नाकाम कर दिया.
ऋषि सुनक ने बेंजामिन नेतन्याहू से बात की
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. उन्होंने ईरान के हमले के बाद इजरायल की सुरक्षा के लिए यूके के समर्थन को दोहराया. यूके पीएम ने कहा कि आगे तनाव बढ़ने से क्षेत्र में अस्थिरता ही बढ़ेगी. ऋषि सुनक ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, मैंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की और ईरान के हमले के बाद इजराइल की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन दोहराया.
Also Read: क्या ईरान के परमाणु ठिकानों को इजराइल बनाएगा निशाना ? पूरी दुनिया चिंता में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










