ePaper

US Election Results 2020 LIVE: जीत के लिए बाइडेन को करना होगा इंतजार, जॉर्जिया में दोबारा होगी मतगणना

Updated at : 07 Nov 2020 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
US Election Results 2020 LIVE: जीत के लिए बाइडेन को करना होगा इंतजार, जॉर्जिया में दोबारा होगी मतगणना

US Election Results 2020 Live Stream Updates, US Presidential Elections Polls Results 2020, American Election Result 2020 Today Latest Update: अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला मतदान के तीन दिन बाद भी नहीं हो सका है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe biden) लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. लेकिन परिणाम आने में अभी और भी देरी हो सकती है. अभी चार राज्यों के चुनाव परिणाम आने बाकी हैं. यहां मतों की गिनती जारी है. ये चारों अहम राज्य पेंसिलवेनिया, जॉर्जिया, कैरोलिना और एरिजोना हैं. जॉर्जिया और पेंसिलवेनिया में बाइडेन आगे चल रहे थे. अब जॉर्जिया में दुबारा मतों की गिनती होगी.

अब तक के नतीजों में जो बाइडेन को 264 इलेक्टोरल वोट हासिल हो चुके हैं. जो बहुमत के जादुई आंकड़ों से 6 कम हैं. वहीं डोनाल्ड ट्रंप 214 इलेक्टोरल वोट पा चुके हैं. इन चार राज्यों के नतीजें तय करेंगे कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा. ट्रंप को जीतने के लिए अब चारों राज्यों को जीतना होगा. वहीं केवल जॉर्जिया जीतकर भी बाइडेन राष्ट्रपति बन सकते हैं.

आम तौर पर अमेरिका में जिन दिन वोटिंग होती है, उसी रात काउंटिंग हो जाती है और देर रात तक नतीजे घोषित कर दिये जाते हैं. इस बार कोरोनावायरस महामारी के कारण 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले हैं. इस वजह से मतगणना में देर हो रही है. जानकारों का मानना है कि नतीजों के लिए इस हफ्ते के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है. पेंसिलवेनिया और जॉर्जिया में मतों की दुबारा गिनती के लिए डोनाल्ड ट्रंप का खेमा कोर्ट भी गया था.

Also Read: US Election Result 2020: कई मीडिया घरानों ने ट्रंप से बनाई दूरियां, संबोधन का नहीं किया प्रसारण

अमेरिका के इतिहास में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले इकलौते प्रत्याशी बन गये हैं. उन्होंने पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा बनाये गये सबसे अधिक मत पाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बाइडेन को सात करोड़ से अधिक मत मिले हैं. हालांकि, पूरे देश में अब भी लाखों मतों की गिनती बाकी है. ट्रंप भी गुरुवार तक 6.86 करोड़ मत हासिल कर ओबामा के रिकॉर्ड के करीब है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola