US Election 2024 : हिंदुओं के दिल में डोनाल्ड ट्रंप, हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट कमला हैरिस के विरोध में

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Sep 2024 10:11 AM

विज्ञापन

US Election 2024 : ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की जगह डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करेगा. जानें क्या किया गया ऐलान

विज्ञापन

US Election 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. इस बीच चुनाव में हिंदुओं के रुझान को लेकर ताजा खबर आ रही है. दरअसल, नवगठित संगठन ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ की ओर से ऐलान किया गया है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करेगा. वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ अभियान शुरू करेगा.

‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ के अध्यक्ष और संस्थापक उत्सव संदूजा की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि ट्रंप इंडिया के समर्थक हैं उनके विपरीत हैरिस ने भारत और भारत के लोगों के लिए अपमानजनक बयानबाजियां की हैं. बाइडन-हैरिस प्रशासन ने सीमा को सुरक्षित नहीं रखा. हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडन के बाद दूसरे नंबर की ताकतवर नेता हैं लेकिन उन्होंने अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया.

तस्करी की घटनाओं में भारी वृद्धि : उत्सव संदूजा

उत्सव संदूजा ने कहा कि अवैध तरीके से लोगों के आने पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है और इसका असर अल्पसंख्यक समुदायों पर पड़ रहा है, विशेष रूप से कई एशियाई-अमेरिकी कारोबारियों पर. ट्रंप इंडिया के समर्थक हैं. उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेहतरीन संबंध हैं और उन्होंने कई रक्षा परियोजनाओं पर सहयोग किया, जिससे भारत को चीन का सामना करने में मदद मिलेगी.

Read Also : US Election 2024 : मार्क जुकरबर्ग को जेल में डाल देंगे डोनाल्ड ट्रंप, दी धमकी

‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ कहां करेगा चुनाव प्रचार?

उत्सव संदूजा ने कहा कि ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, एरिजोना और नेवादा जैसे राज्यों में हिंदू समुदाय के बीच कमला हैरिस के पक्ष में मतदान नहीं करने का अनुरोध करेंगे.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola