'इतना प्यारा कि मैंने इसे दो बार पढ़ा' : लिंडसे ग्राहम की मौत से ईरान में खुशी का माहौल, US में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और बेंजामिन नेतन्याहु (दाएं) के साथ सीनेटर लिंडसे ग्राहम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन से ईरान की सरकार से जुड़े प्लेटफॉर्म्स और समर्थकों में खुशी की लहर है. वहीं, अमेरिका और इजरायल के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. 71 वर्षीय ग्राहम का रविवार को निधन हो गया था.

विज्ञापन

Lindsey Graham Death : ईरान की सरकार से जुड़े प्लेटफॉर्म और समर्थकों ने ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद खुलेआम खुशी जाहिर की है. रविवार (12 जुलाई 2026) को अमेरिकी सीनेटर ग्राहम का अचानक बीमारी के कारण निधन हो गया. इजरायल के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय तौर पर सीनेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन

ईरान के न्यूज एजेंसियों ने खुशी जाहिर की

ईरान की एक न्यूज एजेंसी ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- लिंडसे ग्राहम अपनी मौत के साथ ईरान के विनाश को अपने साथ कब्र में ले गए. वहीं एक टेलीविजन ने टिप्पणी की कि, "मुझे यह खबर इतनी अच्छी लगी कि मैंने इसे दो बार पढ़ा". उन्होंने कहा कि युद्ध भड़काने वाले ईरान विरोधी सीनेटर अब नरक सिधार गए हैं. ईरानी शासन से जुड़े अन्य नेटवर्कों ने भी इसी प्रकार का जश्न मनाया.

ग्राफिक में ग्राहम की तस्वीर पर लाल X

सोशल मीडिया पर ईरान समर्थक कुछ लोगों ने एक ग्राफिक शेयर किया, जिसमें अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम समेत कई लोगों को दिखाया गया था. इस पोस्ट में दावा किया गया कि फरवरी में ईरान पर हुए हमले के जवाब में इन लोगों को निशाना बनाया गया है. ग्राफिक में ग्राहम की तस्वीर पर लाल X का निशान लगा था और लिखा था कि आगे की जानकारी जारी की जाएगी.

ईरान के निर्वासित युवराज की प्रतिक्रिया

हालांकि, ईरान के सरकारी तंत्र की प्रतिक्रिया से अलग, ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने लिंडसे ग्राहम की मौत पर दुख जताया. उन्होंने ग्राहम को ईरानी जनता का अच्छा मित्र और स्वतंत्रता का समर्थक बताया.

ईरान सरकार के घोर आलोचक थे लिंडसे ग्राहम

लिंडसे ग्राहम लंबे समय से ईरान की मौजूदा सरकार के आलोचक रहे थे. फरवरी में जर्मनी के म्यूनिख में ईरानी विपक्षी समर्थकों की एक सभा में उन्होंने ईरान के मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ बयान दिया था और ईरानी जनता के समर्थन की बात कही थी. रजा पहलवी ने बताया कि ईरान के लोकतंत्र समर्थक लोगों के बीच ग्राहम को सम्मान से "अंकल लिंडसे" कहा जाता था.

ट्रंप ने बताया महान सीनेटर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ग्राहम को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान सीनेटर और देशभक्त बताया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि इजरायल ने अपना एक बड़ा मित्र खो दिया है.

दक्षिण कैरोलिना के 71 वर्षीय सांसद लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम अचानक निधन हो गया. उनके कार्यालय के अनुसार, उनकी मौत एक छोटी और अचानक आई बीमारी के कारण हुई. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि उनके कैपिटल हिल स्थित आवास पर संभावित हृदय संबंधी समस्या को लेकर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था.


ये भी पढ़ें : खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola