Big Accident: दो समुद्री जहाजों में भीषण टक्कर, हादसे के बाद लगी आग, जारी है रेस्क्यू
Big Accident, Symbolic Image
Big Accident: इंग्लैंड के तट के पास सोमवार को भीषण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां दो जहाजों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे में कम से कम 32 लोगों को सुरक्षित तट पर लाया गया है.
Big Accident: सोमवार को ब्रिटेन के तट के पास उत्तरी सागर में बड़ा हादसा हुआ है. एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जहाजों में आग लग गई. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 32 लोग हताहत हुए हैं. घटना की जानकारी ग्रिम्सबी ईस्ट के बंदरगाह के प्रमुख मार्टिन बॉयर्स ने दी. घटना को लेकर ब्रिटिश इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.
बचाए गए 32 लोग
ब्रिटिश इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक हादसे के बाद कम से कम 32 हताहतों को तट पर लाया गया, लेकिन उनकी स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी. बॉयर्स ने बताया कि 13 हताहतों को विंडकैट 33 जहाज से लाया गया, जबकि 19 हताहतों को बंदरगाह पायलट नौका से लाया गया. ब्रिटेन की समुद्री एवं तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई लाइफ सेविंग बोट और एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर, एक तटरक्षक विमान और अग्निशमन क्षमता वाले जहाजों को उत्तरी सागर में घटनास्थल पर भेजा गया है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
दोनों जहाजों की हुई जोरदार टक्कर
आरएनएलआई लाइफ बोट एजेंसी ने कहा कि ‘ हादसे के बाद कई लोग जहाज छोड़कर भाग गए थे और दोनों जहाजों में आग लग गई थी.’ कुछ तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी. हादसाग्रस्त जहाज से आग की लपटें और घना काला धुआं निकलता हुआ दूर से ही दिखाई दे रहा है.
वेबसाइट वेसल फाइंडर ने अनुमान जताया है कि हादसे का शिकार टैंकर अमेरिकी ध्वज वाला रसायन और तेल उत्पाद वाहक एमवी स्टेना इमैक्युलेट है जो यूनान से आ रहा था और घटना के समय लंगर डाले हुए था. वही पुर्तगाल के झंडे वाला मालवाहक जहाज सोलोंग स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था. इसी दौरान लंदन से करीब 250 किमी उत्तर में हल तट के नजदीक दोनों जहाजों की टक्कर हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










