ePaper

Hacked : बिल गेट्स, ओबामा, जेफ बेजोस, एलन मस्क सहित कई हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक, समझिए पूरा किस्सा

Updated at : 16 Jul 2020 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Hacked : बिल गेट्स, ओबामा, जेफ बेजोस, एलन मस्क सहित कई हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक, समझिए पूरा किस्सा

Twitter,Twitter account hacked: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बुधवार रात अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है. हैकरों ने दुनिया के दिग्गज नेताओं, कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए. इसमें अमेरिका पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स और एपल के कई और अहम अकाउंट शामिल हैं.

विज्ञापन

Twitter,Twitter account hacked: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बुधवार रात अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है. हैकरों ने दुनिया के दिग्गज नेताओं, कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए. इसमें अमेरिका पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स और एपल के कई और अहम अकाउंट शामिल हैं.

ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद इन अकाउंट से एक खास तरह के मैसेज पोस्ट किए गए. इनके अकाउंट से एक लिंक पोस्ट किया गया और बिटकॉइन मांगे गए. ट्विटर हैंडल हैक करके दावा किया गया कि लोगों को बिटकॉइन डबल करके वापस किए जाएंगे.ये हैकिंग बिटकॉइन स्कैम है. बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है. आप मुझे एक हज़ार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हज़ार डॉलर वापस भेजूंगा.

undefined

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के अकाउंट से पोस्ट किए गए ट्वीट में भी कहा गया कि अगले एक घंटे तक बिटकॉइन में भेजे गए पैसों को दोगुना करके वापस लौटाया जाएगा.बिटकॉइन के पते के लिंक के साथ टवीट में लिखा गया, ‘मैं कोविड महामारी की वजह से दान कर रहा हूं. पोस्ट किए जाने के चंद मिनट के भीतर ही ये ट्वीट डिलीट हो गए. अमेरिका के मशहूर रैपर कानये वेस्ट, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के अलावा दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल उबर और एपल के अकाउंट भी हैक किए गए.

undefined
ट्विटर सीईओ का बयान

दुनिया के कई दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने खेद व्यक्त किया है. ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कहा कि यह हमारे लिए मुश्किल दिन है. उन्होंने कहा कि हम सभी को यह भयानक लगता है. इसे ठीक किया जा रहा है. इसके बार में हर अपडेट दी जाएगी.डॉर्सी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है उसकी सारी समझ हमारे पास है.

जिन अकाउंट को निशाना बनाया गया उन सभी के लाखों की संख्या में फोलोअवर हैं. हाईप्रोफाइल अकाउंट हैक किए जाने के बाद ट्विटर एक्शन में आया. ट्विटर ने कहा है कि वो इस घटना की जांच कर रहा है और जल्द ही बयान जारी किया जाएगा

https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283518038445223936

.ट्विटर ने कहा है कि वह जांच कर रहा है और इस बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी.एक और ट्वीट में ट्विटर ने कहा है कि जब तक इस घटना की जांच की जा रही है, पासवर्ड रीसेट नहीं किए जा सकेंगे और ट्वीट भी नहीं किए जा सकेंगे. कई यूजर्स ने लिखा है कि वो ट्विटर पर ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola