जहां से भी सस्ता तेल मिलेगा, भारत वहां से तेल खरीदेगा; राजदूत ने ट्रंप के टैरिफ को बताया अनुचित

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार
Trump Tariff: रूसी तेल खरीद का हवाला देकर अमेरिका ने जिस तरह से भारत पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है, उससे दोनों देशों के रिश्ते में कड़वाहट आई है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बाद भी रूस से तेल की खरीद जारी है. विवाद के बीच रूस में भारत के राजदूत ने ट्रंप के टैरिफ को अनुचित बताया है और साफ कर दिया है कि जहां से भी सस्ता मिलेगा, भारत वहां से तेल खरीद जारी रखेगा.
Trump Tariff: रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने रविवार को रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भारत जहां भी सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिकी टैरिफ के बीच अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारत कदम उठाएगा.
रूसी तेल खरीद के कारण अमेरिका ने भारत पर लगाया भारी टैरिफ
रूसी तेल की खरीद के कारण भारतीय आयात पर अमेरिका ने टैरिफ में 25 प्रतिशत (कुल 50 प्रतिशत) की वृद्धि कर दिया है. 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका है, जबकि अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होने वाला है.
हमारा उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा है : भारतीय राजदूत
रूस में भारतीय राजदूत ने कहा, “हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारा उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा है. रूस और कई अन्य देशों के साथ भारत के सहयोग से तेल बाजार और वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने में मदद मिली है. सरकार ऐसे उपाय करना जारी रखेगी जो देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे.”
जहां भी उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहां से खरीदारी जारी रखेंगे: राजदूत
भारतीय राजदूत ने कहा, “व्यापार वाणिज्यिक आधार पर होता है. इसलिए यदि वाणिज्यिक लेन-देन व्यापार आयात का आधार सही है, तो भारतीय कंपनियां जहां भी उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहां से खरीदारी जारी रखेंगी. वर्तमान स्थिति यही है.”
अमेरिका सहित अन्य देश भी रूस के साथ करते हैं व्यापार : राजदूत
रूस में भारतीय राजदूत ने कहा, “हमारा व्यापार बाजार कारकों पर आधारित है और इसका उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अमेरिका और यूरोप सहित अन्य देश भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं.”
किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों से समझौता नहीं करेंगे : डॉ जयशंकर
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में बोलते हुए विदेश मंत्र डॉ एस जयशंकर ने कहा था कि भारत की प्राथमिकता किसानों और छोटे उत्पादकों की रक्षा करना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली उनके हितों से समझौता नहीं करेगी.
तेल आयात के भुगतान में कोई समस्या नहीं होगी : राजदूत
राजदूत कुमार ने आश्वासन दिया कि भारत और रूस को तेल आयात के भुगतान में कोई समस्या नहीं होगी. राजदूत ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि ऊर्जा के अलावा भारत रूस को अपना निर्यात बढ़ाने का भी इच्छुक है, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और निर्माण सामग्री के क्षेत्र में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










