पाकिस्तान के बाद अब चीन में मचने वाली है भारी तबाही, शंघाई की ओर तेजी से बढ़ रहा 'मुइफा तूफान'
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 14 Sep 2022 9:16 PM
चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ‘मुइफा तूफान' के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होने का भी पूर्वानुमान है, लेकिन रात में शंघाई पहुंचने तक इसके मजबूत बने रहने की आशंका है.
बीजिंग/नई दिल्ली : पाकिस्तान के बाद अब चीन में भारी तबाही मचने वाली है. बुधवार को शक्तिशाली ‘मुइफा तूफान’ चीन के द्वीपसमूहों से टकरा गया है. इसके बाद यह शक्तिशाली तूफान चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई की ओर तेजी से बढ़ गया है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ‘मुइफा तूफान’ स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे चीन के पूर्वी तट पर बसे बंदरगाह शहर निंगबो के करीब झोउशान द्वीपसमूह से टकरा गया है.
चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ‘मुइफा तूफान’ के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होने का भी पूर्वानुमान है, लेकिन रात में शंघाई पहुंचने तक इसके मजबूत बने रहने की आशंका है. ‘मुइफा’ तूफान की वजह से दो करोड़ से अधिक आबादी वाले इस शहर में भारी बारिश होने की खबर है. हांगकांग वेधशाला ने इसे प्रचंड तूफान की श्रेणी में रखा है और अधिकतम 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है.
चीनी मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, अधिकारियों ने शंघाई के दो अहम हवाई अड्डों से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है और निर्माण स्थल एवं अन्य खतरे वाले स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. तूफान के जेजियांग प्रांत में तट से दोपहर में टकराने की आशंका थी, लेकिन यह पूर्व दिशा की ओर हल्का मुड़ गया, जिससे यह समुद्र में ही रहा और इसके रास्ते में सीधे शंघाई शहर पड़ गया. निंगबो और जेजियांग हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि जेजियांग प्रांत में मछली पकड़ने वाली 11,000 से अधिक नौकाओं को तट पर लौटने के लिए कहा गया है.
Also Read: Flood In Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, शहबाज शरीफ ने कहा- इस समय हमें एकजुटता दिखानी है
बता दें कि चीन में इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश पाने के लिए अधिकतम 72 घंटे पहले कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य है, लेकिन इस नियम में ढील दी गई है। हालांकि, इस इलाके के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और राजमार्ग में प्रवेश के लिए पूर्व की तरह कोविड-19 जांच की अनिवार्यता बनी रहेगी. ‘मुइफा तूफान’ शंघाई शहर के पूर्वी हिस्से की तरफ रुख करेगा और फिर चीन के पूर्वोत्तर तट पर स्थित जियांग्सू और शैंगडोंग प्रांतों की ओर बढ़ने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










