Storm Alert: अमेरिका में इमरजेंसी! तूफान से मची तबाही, उड़ गई छतें, बिजली के खंभे और पेड़ भी गिरे

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Apr 2025 5:23 PM

विज्ञापन

Storm Alert

Storm Alert: अमेरिका के मध्य-पश्चिम और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में भीषण तूफान के कारण तबाही मची हुई है. तूफान के कारण घरों की छतें उड़ गईं और बिजली के खंभों के साथ-साथ बड़े-बड़े पेड़ गिर गए. हजारों घरों में बिजली सप्लाई बंद होने के कारण वे अंधेरे में डूब गए हैं. आलम यह है कि उत्तर-पूर्व अरकंसास में तूफान के कारण आपातकाल घोषित किया गया. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों से अपील की है कि यह खतरनाक स्थिति है. आम लोग फिलहाल घरों में ही रहें.

विज्ञापन

Storm Alert: अमेरिकी के उत्तर-पूर्व अरकंसास में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. यहां भीषण तूफान का प्रकोप दिख रहा है. हालात ऐसे हैं कि राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों के घरों में रहने की हिदायत दी है. अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र में भयंकर तूफान आया हुआ है. हर तरफ तूफान से भारी तबाही मची हुई है. तूफान के कारण एक शख्स की जान चली गई है. बुधवार शाम को ही अरकंसास, इलिनोइस, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में तूफान और बवंडर को लेकर 12 से अधिक चेतावनियां मौसम विभाग ने जारी की थी.

तूफान के कारण गिर गए बिजली के पोल, उखड़ गए पेड़

अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र में आए भयंकर तूफान के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं. इसके अलावा बिजली के पोल और काफी संख्या में पेड़ जड़ों से उखड़ गए. आम लोगों को एहतियातन घरों में ही रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने अरकंसास, इलिनोइस, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में तूफान और बवंडर को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भयंकर बारिश और बाढ़ का भी अनुमान जाहिर किया है.

बाढ़ की चेतावनी जारी

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान के साथ-साथ दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है. मौसम सेवा के मुताबिक आगामी दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में भीषण बाढ़ का भी खतरा है. विभाग ने कहा कि पूर्व की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान विकराल होता जा रहा है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि शक्तिशाली तूफान प्रणाली के कारण शनिवार तक हर दिन बाढ़ का खतरा रहेगा.

कई इलाकों में भयंकर तबाही

तूफान के कारण कई इलाकों में तबाही का मंजर है. बड़े-बड़े वाहन तूफान की चपेट में आकर पलट गए. बिजली के खंबे टूट जाने के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है. हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं. पेड़ों के गिर जाने से कई रास्तों से आवाजाही बंद हो गई है. आंधी-तूफान और भारी बारिश के कई सड़कों पर पानी भर गया. लोगों के घरों में पानी घुस रहा है.

क्या है तूफान के कारण

अमेरिकी मौसम वैज्ञानिकों ने तूफान के लिए अस्थिर वातावरण, तेज हवा और खाड़ी से देश के मध्य भाग में आने वाली नमी के साथ-साथ दिन के समय की गर्मी को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में संभावित रूप से भीषण बाढ़ का भी खतरा है, क्योंकि पूर्व की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान विकराल होता जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिन में 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola