विश्व आदिवासी दिवस पर ट्रेंड करेंगे ये Hashtags, संयुक्त राष्ट्र से होगा मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

World Indigenous Day 2022: विश्व आदिवासी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम के आयोजन के बाद फेसबुक पर एक फोटो अलबम (Facebook: photo album on the Day) जारी किया जायेगा.
World Indigenous Day 2022: पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1982 में शुरू हुई इस परंपरा का हर साल पालन किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र बड़े पैमाने पर इसका आयोजन करता है. इस बार विश्व आदिवासी दिवस का थीम ‘पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका’ रखा गया है. मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ओड़िशा की अर्चना सोरेंग मुख्य भाषण देंगी, जिसे जूम ऐप (Zoom App) के साथ-साथ सोशल मीडिया साइट्स पर भी प्रसारित किया जायेगा.
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अर्चना सोरेंग खरिया के अलावा तीन और वक्ता होंगे. इनके नाम एइली केस्किटालो, जाकियातू ओआलेट हेलाटिन और हाना मैकग्लेड हैं. अर्चना सोरेंग खरिया संयुक्त राष्ट्र महासचिव के यूथ एडवाइजरी ग्रुप ऑन क्लाइमेट चेंज की सदस्य हैं. एइली नॉर्वे के सामी पार्लियामेंट की पूर्व प्रेसिडेंट हैं और जाकियातू माली की पूर्व पर्यटन मंत्री हैं.
Also Read: World Tribal Day 2022 : झारखंड में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी, पढ़िए क्या है प्लान
विश्व आदिवासी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम के आयोजन के बाद फेसबुक पर एक फोटो अलबम (Facebook: photo album on the Day) जारी किया जायेगा. कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां फेसबुक (Facebook: https://www.facebook.com/unpfii/) के साथ-साथ ट्विटर (Twitter: https://twitter.com/UN4Indigenous) पर भी शेयर की जायेंगी.
विश्व आदिवासी दिवस 2022 के लिए ट्विटर ने एक विशेष इमोजी (Emoji) एक्टिवेट किया है. 9 अगस्त से 13 सितंबर तक यह एक्टिव रहेगा. विश्व आदिवासी दिवस के लिए 9 खास हैशटैग तैयार किये गये हैं. इन हैशटैग्स का इस्तेमाल करते ही स्पेशल इमोजी एक्टिवेट हो जायेगा. ये हैशटैग्स इस प्रकार हैं: #WeAreIndigenous | #IndigenousDay | #IndigenousPeoplesDay | #UNDRIP | #SomosIndígenas | #PueblosIndígenas | #DíaPueblosIndígenas | #SoyIndígena | #autochtones |
इतना ही नहीं, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पैनिश में भी हैशटैग्स क्रियेट किये गये हैं, जो इस प्रकार हैं:-
-
English: #WeAreIndigenous #IndigenousDay #IndigenousPeoplesDay #UNDRIP
-
French: #autochtones
-
Spanish: #SomosIndígenas #PueblosIndígenas #DíaPueblosIndígenas #SoyIndígena
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




