Solar Flare: 8 से 10 पृथ्वी से भी ज्यादा ऊंची है यह सोलर फ्लेयर, पृथ्वी पर आ जाए तो मच जाएगी तबाही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Apr 2025 2:28 PM
Solar Flare
Solar Flare : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्य की सतह से एक फ्लेयर निकलता दिख रहा है. वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है.
Solar Flare: बीते साढ़े चार अरब साल से ज्यादा समय से सूर्य दहक रहा है. इसके केंद्र का तापमान लाखों डिग्री सेल्सियस है जबकि सूर्य की सतह का तापमान 5500 डिग्री सेल्सियस है. वहीं नासा के मुताबिक पूरे सूर्य का तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस है. सूरज से हर समय सोलर फ्लेयर भी निकलता रहता है. नासा ने कुछ समय पहले ऐसे ही एक सोलर फ्लेयर को कैप्चर किया है. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है.
सोलर फ्लेयर का धरती पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य से निकलने वाले सोलर फ्लेयर का खासा प्रभात धरती पर भी पड़ता है. नासा के मुताबिक बीते साल यानी 2024 के अक्टूबर महीने में आया सोलर फ्लेयर काफी ताकतवर था. नासा की सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी ने 2024 में सूर्य की सतह पर X9-क्लास के सोलर फ्लेयर की तस्वीर कैप्चर की थी. सोलर फ्लेयर का असर धरती पर काफी पड़ता है. इसके कारण रेडियो कम्युनिकेशन और पावर ग्रिड प्रभावित हो सकते हैं.
क्या होता है सोलर फ्लेयर
सूर्य हमेशा धधकता रहता है. इसके अंदर नाभिकीय प्रतिक्रिया होती है, जिसे परमाणु संलयन प्रक्रिया कहते हैं. सूर्य के अंदर हीलियम और हाइड्रोजन गैस है. हाइड्रोजन परमाणु आपस में जुड़कर हीलियम बनाते हैं, और इस प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है. इसके ही सौर ऊर्जा कहते हैं. इसी दौरान सूरज में लगातार विस्फोट होते हैं. विस्फोट के कारण कभी-कभी लपट छिटकर दूर तक निकल आती है. इसे सोलर फ्लेयर कहा जाता है.
पृथ्वी से कई गुणा लंबी हो सकती है सोलर फ्लेयर
वीडियो में जिस सोलर फ्लेयर को देख रहे हैं वो साइज में इतनी बड़ी है कि उसमें एक के ऊपर एक कर 8 से 10 पृथ्वी रखें तब भी सोलर फ्लेयर में कुछ जगह खाली रहेगी. नासा ने सोलर फ्लेयर को कई श्रेणियों में बांटा है. जिसमें बी, सी, एम और एक्स शामिल है. इनमें बी श्रेणी का फ्लेयर सबसे कम और X श्रेणी का फ्लेयर सबसे ताकतवर होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










