Reciprocal Tariffs : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दिया डिस्काउंट, चीन-पाकिस्तान पर गिराया ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ बम

डोनाल्ड ट्रंप
Reciprocal Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'ग्रेट फ्रेंड' बताया और डिस्काउंट दिया. वहीं चीन-पाकिस्तान पर भारत से ज्यादा टैरिफ लगाया. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इन जवाबी शुल्कों से अमेरिकी सरकार को लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा. जानें किस देश पर लगाया कितना टैक्स?
Reciprocal Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ की घोषणा की है, जो 9 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे. इस नीति के तहत, अमेरिका उन देशों पर शुल्क लगाएगा जो अमेरिकी उत्पादों पर हाई टैरिफ लगाते हैं, लेकिन यह शुल्क पूर्ण रूप से समान न होकर, संबंधित देश द्वारा लगाए गए शुल्क का लगभग आधा होगा. भारत के संदर्भ में, अमेरिका ने 26% शुल्क लगाने का निर्णय लिया है, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 52% शुल्क लगाता है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्रेट फ्रेंड’ कहा, लेकिन यह भी उल्लेख किया कि भारत अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका में दूसरे देशों से आयात किए जाने वाले सभी सामानों पर लगभग 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया. उन्होंने इस आदेश को अमेरिका के लिए आर्थिक स्वतंत्रता करार दिया. इस दौरान ट्रंप चीन और पाकिस्तान को लेकर अधिक सख्त नजर आए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर 34 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 37, वहीं पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की.
किस देश पर कितना टैक्स लगाया अमेरिका ने जानें
1. चीन पर 34 प्रतिशत टैक्स
2. यूरोपीय संघ पर 20 प्रतिशत टैक्स
3. दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैक्स
4. भारत पर 26 प्रतिशत टैक्स
5. वियतनाम पर 46 प्रतिशत टैक्स
6. ताइवान पर 32 प्रतिशत टैक्स
7. जापान पर 24 प्रतिशत टैक्स
8. थाईलैंड पर 36 प्रतिशत टैक्स
9. स्विट्ज़रलैंड पर 31 प्रतिशत टैक्स
10. इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत टैक्स
यह भी पढ़ें : लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई
11. मलेशिया पर 24 प्रतिशत टैक्स
12. कंबोडिया पर 49 प्रतिशत टैक्स
13. यूनाइटेड किंगडम पर 10 प्रतिशत टैक्स
14. दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत टैक्स
15. ब्राजील पर 10 प्रतिशत टैक्स
16. बांगलादेश पर 37 प्रतिशत टैक्स
17. सिंगापुर पर 10 प्रतिशत टैक्स
18. इजरायल पर 17 प्रतिशत टैक्स
19. फिलीपीन्स पर 17 प्रतिशत टैक्स
20. चिली पर 10 प्रतिशत टैक्स
21. ऑस्ट्रेलिया पर 10 प्रतिशत टैक्स
22. पाकिस्तान पर 29 प्रतिशत टैक्स
23. तुर्की पर 10 प्रतिशत टैक्स
24. श्रीलंका पर 44 प्रतिशत टैक्स
25. कोलंबिया पर 10 प्रतिशत टैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










