Putin Shehbaz Meeting: शहबाज शरीफ की भयंकर बेइज्जती, मुलाकात के लिए पुतिन का करते रहे इंतजार, लेकिन… देखें वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Dec 2025 9:22 PM

विज्ञापन

Shahbaz Sharif: मुलाकात के लिए नहीं पहुंचे पुतिन

Putin Shehbaz Meeting: पाकिस्तान और उसके राष्ट्र नायकों की देश-विदेश में बेइज्जती कोई नई बात नहीं है. ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है. शहबाज शरीफ करीब 40 मिनट तक पुतिन का इंतजार करते रहे लेकिन पुतिन मुलाकात करने नहीं आए. ऐसे में अपनी इज्जत बचाने के लिए शहबाज ने जबरन रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की.

विज्ञापन

Putin Shehbaz Meeting: दुनिया के देशों की दहलीज पर भीख का कटोरा लेकर खड़े रहने वाले पाकिस्तान को रूस ने एक बार फिर नीचा दिखाया है. इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की घोर बेइज्जती हुई है. लगातार 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचे. शहबाज अकेले कुर्सी में बैठे पुतिन का इंतजार करते रहे, लेकिन पुतिन उनसे मिलने नहीं पहुंचे. अंत में काफी इंतजार करने के बाद थककर रूसी नेता और एर्दोगन की बैठक में बिना बुलाए ही घुस गए.

जबरन मीटिंग में घुसकर की पुतिन से मुलाकात

शहबाज शरीफ ने करीब 40 मिनट तक राष्ट्रपति पुतिन का इंतजार किया. लेकिन, इतना लंबा इंतजार के बाद भी जब राष्ट्रपति पुतिन उनसे मुलाकात करने नहीं आए तो शहबाज ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और पुतिन की मीटिंग में घुसकर रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की. अनादर और तिरस्कार की भावना लिए शहबाज ने पुतिन से मुलाकात कर किसी तरह अपनी लाज बचाई.

भारत का खास दोस्त है रूस

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रूसी राष्ट्रपति ने ऐसी इंटरनेशनल बेइज्जती ऐसे समय में की है जब पुतिन हाल में ही भारत दौरे पर आए थे. पुतिन के स्वागत के लिए खुद पीएम मोदी एयरपोर्ट में गए थे. यहां तक की पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति एक ही कार में बैठकर पीएम आवास गए थे. वहीं पाकिस्तान को इससे पहले भी कई बार रूस सार्वजनिक रूप से बेइज्जत कर चुका है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola