आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में Black Out, इस्लामाबाद-लाहौर-कराची समेत कई इलाकों की बत्ती गुल

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची समेत कई और इलाकों में घंटों से बिजली गुल है. बिजली नहीं होने से कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि ऊर्जा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मेंटेनेंस का काम तेजी से हो रहा है.

विज्ञापन

तंगहाली और दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया पाकिस्तान की हालत अब पस्त होती जा रही है. खबर है कि राजधानी इस्लामाबाद के साथ-साथ कई और इलाकों में घंटों से पावर कट है. बिजली नहीं होने से कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है. पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची समेत कई और इलाकों में घंटों से बिजली गुल है.

ऊर्जा मंत्रालय ने जारी किया बयान: पाकिस्तान के कई शहरों में अंधेरा हो गया है. पावर कट हो जाने से लोगों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ये हैं कि पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय को हालात को लेकर एक बयान जारी करना पड़ा. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है. उम्मीद है कि जल्द बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी.

पाकिस्तान में बिजली काफी महंगी: एक तरफ पाकिस्तान घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसपर से बिजली की आसमान छू रही कीमतों ने लोगों के सामने मुश्किल हालात पैदा कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में खाने-पीने के सामान के साथ-साथ बिजली भी काफी महंगी हो गई है. पाकिस्तानी अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में बिजली के दामों में 3.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है.

Also Read: कंगाल पाकिस्तान में सियासी सिर फुटव्वल, बोले इमरान खान- भीख का कटोरा लेकर दुनिया घूम रहे हैं शाहबाज शरीफ

गौरतलब है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत बुरी तरह चरमरा गई है. देश में खाने पीने की चीजों का घोर अभाव हो गया है. महंगाई आसमान छू रही है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फंड के लिए अन्य देशों से गुहार लगा रहे हैं, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को गति मिल सके. वहीं, घोर कंगाली के बीच सियासी खींचतान से पूरे देश की हालत बद से बदतर हो गयी है. अब कई शहरों में हुए बत्ती गुल ने देश के सामने नई समस्या खड़ी कर दी है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola