कंगाल पाकिस्तान में सियासी सिर फुटव्वल, बोले इमरान खान- भीख का कटोरा लेकर दुनिया घूम रहे हैं शाहबाज शरीफ

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने मौजूदा पीएम शाहबाज शरीफ सरकार को जलील करते हुए कहा है कि शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं. इमरान खान ने यह भी कहा कि शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में सियासी खींचतान ने देश की हालत और पतली कर दी है. ताजा मामला इमरान खान से जुड़ा है, जिन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तीखी टिप्पणी की है. इमरान ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है. इमरान खान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस आयातित सरकार ने देश के साथ क्या कर दिया है.

विदेश यात्रा को लेकर कटाक्ष: इमरान खान ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की विदेश यात्रा को लेकर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक मीडिया संगठन से बात करते हुए इमरान खान ने पाक पीएम के हालिया बयान का भी जिक्र किया. इमरान ने कहा कि शाहबाज ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई थी. इमरान ने कहा कि शरीफ भारत से बातचीत के लिए भीख मांग रहे हैं, लेकिन नई दिल्ली उनसे पहले आतंकवाद को खत्म करने के लिए कह रही है.

बता दें, इमरान खान की यह टिप्पणी शाहबाज शरीफ के संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के कुछ सप्ताह बाद आई है. यूएई पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का ऋण देने और एक अरब डॉलर का अतिरिक्त ऋण देने पर सहमत हुआ था. इस ऋण से पाकिस्तान की तेजी से घट रही विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा संभलेगा साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को थोड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी.

Also Read: पंजाब पुलिस और BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को किया ढेर, 5 किलो हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या की जताई आशंका: पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने आगे कहा कि वो सौ फीसदी दावे के साथ कह सकते हैं कि शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुख मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे सौ फीसदी यकीन हो गया है कि शहबाज और अन्य दो लोग जिनका नाम मैंने प्राथमिकी में लिया था, जो दर्ज नहीं की जा सकी थी, ने मुझे मारने की साजिश रची थी.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola