Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई दी
Shehbaz-Sharif-new-pm
Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी.
Shehbaz Sharif : नरेंद्र मोदी ने रविवार को रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व किया.
शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं किया गया था आमंत्रित
शरीफ भारत के पड़ोसी देशों से एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें नयी दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने पाकिस्तान के सदाबहार मित्र चीन से लौटने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उन्हें बधाई दी. उन्होंने पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए इन देशों के राष्ट्र प्रमुख
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंधे समेत भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने रविवार को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफिफ भी मौजूद रहे.
सीमा विवाद के कारण भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खराब
पांच अगस्त 2019 को भारतीय संसद द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कमतर कर दिया था. तब से दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं. भारत ने लगातार कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी के संबंध चाहता है और अच्छे संबंध के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने के लिए इस्लामाबाद की जिम्मेदारी पर जोर डालता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










