पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक के बाद एक 3 बारूदी सुरंग विस्फोट, इलाके में दहशत का माहौल

Updated:
विज्ञापन

ब्लास्ट के बाद इलाके की जांच करते सुरक्षा कर्मी (फोटो : X)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में रविवार को तीन बारूदी सुरंग में धमाके हुए. इन विस्फोटों में 9 लोग घायल हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

विज्ञापन

Pakistan Landmine Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन बारूदी सुरंग विस्फोट की खबर काफी चर्चा में है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक के बाद एक हुए इन विस्फोटों में 9 लोग घायल हुए हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले के डैंडर इलाके में हुए ये विस्फोट घटनाएं रविवार की हैं.

विस्फोट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया कि पहले हादसे में हामिद हुसैन नाम का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने अपने पांव गंवा दिए. उसी इलाके में शाम के समय हुए दूसरे बारूदी सुरंग विस्फोट में दो अन्य लोग घायल हो गए. लगातार हुए विस्फोटों में तीसरा विस्फोट भी कुछ घंटे बाद ही हुआ, जिसमें 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली.

बीते सप्ताह हो चुके हैं कई विस्फोट

पुलिस के अनुसार इन घटनाओं ने क्षेत्र में ऐसे गोला बारूद जिन्हें फटने के लिए बिछाया तो गया था लेकिन वह समय पर नहीं फटे; और किसी के संपर्क में आते ही कभी भी फट जाते हैं. इनके विस्फोट से कभी भी भयंकर हादसे होने का खतरा बना रहता है. विस्फोटों ने पुलिस-प्रशासन की चिंताएं तो बढ़ाई ही हैं, स्थानीय लोग भी सहमे हुए हैं. इसके साथ ही इलाके में कई बारूदी सुरंग भी मौजूद हैं.

लोगों में डर का माहौल

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान कुर्रम के कई इलाकों में बारूदी सुरंग और मोर्टार के गोलों के फटने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इन ताजा घटनाओं से स्थानीय निवासियों के बीच भारी चिंता फैल गई है. उन्होंने प्रशासन से आगे होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाने की अपील की है. ऐसे में जरूरी है कि बिन फटे गोला-बारूद को ढूंढा जाए और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तुरंत स्टेप लिए जाएं.

Also read : ट्रंप ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये के रक्षा समझौते को बताया ‘बड़ा कदम’, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola