ड्रैगन से रिश्ते बिगाड़ रहा है पाकिस्तान? जानें क्यों बार-बार करा रहा चीनी बिजनेस को बंद
पाकिस्तानी पुलिस आतंकी हमलों से बचाव के लिए बार-बार चीनी नागरिकों के व्यापार को अस्थायी तौर पर बंद करा रही है. वहीं, पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के कारण चीन ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. ऐसे में क्या पाकिस्तान और ड्रैगन की दोस्ती में दरार आ रहा है.
पाकिस्तान खस्ताहाल है. कंगाली के कगार पर खड़ा है. आईएमएफ समेत दुनिया के अन्य वित्तीय संस्थानों से भी पैसे लेने में उसे बड़ी बाधा आ रही है. यहां तक की उसके कई साथी देशों ने भी मदद करने से इनकार कर दिया है. अब पाकिस्तान के सबसे करीब मददगार चीन की ओर से भी बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि चीनी नागरिकों की ओर से पाकिस्तान में चलाए जा रहे व्यापारियों को सुरक्षा कारणों से बार-बार बंद करा दिया जा रहा है. पाकिस्तान के इस कदम से उसके चीन के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है.
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पुलिस आतंकी हमलों से बचाव के लिए बार-बार चीनी नागरिकों के व्यापार को अस्थायी तौर पर बंद करा रही है. वहीं, पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के कारण चीन ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. इसके बाद भी पाकिस्तान में चीनी नागरिकों के साथ मारपीट की जा रही है. चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की पुलिस जरा भी तत्परता नहीं दिखाती है. जिसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है.
ईशनिंदा के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार: इसी कड़ी में पाकिस्तान पुलिस ने चीन के एक नागरिक को ईशनिंदा के आरोपों में गिरफ्तार किया है, जिसने कथित रूप से धर्म का अपमान करने का आरोप लगा है. बता दें, पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानूनों के तहत अपराध साबित होने पर मृत्युदंड तक का प्रावधान है. जिस चीनी नागरिक को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है वो दासू बांध परियोजना में भारी परिवहन का प्रभाव था.
कर्ज माफी की कवायद: रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान चीनी अप्रत्यक्ष तौर पर चीन पर दबाव बनाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा है. दरअसल, पाकिस्तान ने चीन से भारी कर्ज लिया है. अब वो कर्ज माफ करवाने में लगा है, या पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार चाहती है कि डिफाल्टर से बचने के लिए चीन उसे आसान किस्त के साथ समय सीमा बढ़ा दे. इसी कारण पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है और चीनी व्याहार को अस्थायी तौर पर बार-बार बंद कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










