...तो क्‍या मरने वाला है तानाशाह किम जोंग, उत्तराधिकारी को लेकर लगने लगे कयास

Updated:
विज्ञापन

उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपने शासक किम जोंग (North Korea dictator Kim Jong) उन की सेहत को लेकर विदेशी मीडिया में आयी खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है. वहीं, परमाणु हथियार से लैस देश (North Korea armed with nuclear weapons) का अगला शासक कौन होगा? इसे लेकर अटकलें लग रही हैं.

विज्ञापन

सियोल : उत्तर कोरिया ने अपने शासक किम जोंग उन की सेहत को लेकर विदेशी मीडिया में आयी खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है. वहीं, परमाणु हथियार से लैस देश का अगला शासक कौन होगा? इसे लेकर अटकलें लग रही हैं.

देश पर 70 साल से एक ही परिवार के सदस्यों की हुकूमत रही है. किम जोंग उन की सेहत को लेकर सवाल तब मजबूती से उठने लगे जब वह 15 अप्रैल को अपने दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 108 वीं जयंती के मौके पर स्मरणोत्सव में शामिल नहीं हुए.

यह देश के सबसे अहम कार्यक्रमों से एक है और 36 वर्षीय किम जोंग उन ने 2011 के अंत में अपने पिता से सत्ता हासिल करने के बाद कभी भी इसको नहीं छोड़ा. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम जोंग उन की कुछ पुरानी टिप्पणियों को प्रकाशित किया, लेकिन किसी नयी गतिविधि की रिपोर्ट नहीं दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने बार-बार कहा कि उत्तर कोरिया में किसी भी तरह का असामान्य घटनाक्रम नहीं देखा गया है.

Also Read: मौत के करीब है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन, जानिए क्या हुआ

किम जोंग उन कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर दिखे नहीं हैं. उत्तर कोरिया के गोपनीय स्वभाव को देखते हुए कुछ बाहरी लोगों को यह अंदेशा है कि वह बीमार हो सकते हैं. अगर वह आने वाले कार्यक्रमों में नहीं दिखे तो उत्तर कोरिया के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं.

किम जोंग उन उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं. माना जाता है कि देश पर उनके परिवार के ही किसी सदस्य को शासन करने का अधिकार है. अगर किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार होते हैं, अपाहिज होते हैं या उनकी मौत होती है तो ऐसे में किम जोंग उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग मजबूत संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि सामूहिक नेतृत्व की भी संभावना है जो परिवार के शासन को खत्म कर सकता है. दक्षिण कोरिया में निजी सेजोंग इंस्टीट्यूट में विश्लेषक चेओंग चांग ने कहा कि उत्तर कोरिया में किम यो जोंग के सत्ता पर काबिज होने की सबसे ज्यादा संभावना है.

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा मुझे लगता है कि बुनियादी धारणा यह होगी कि किम जोंग उन की जगह लेने वाला शायद परिवार में से ही कोई होगा. उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी है, क्योंकि हमें यह नहीं पता है कि किम जोंग उन की हालत कैसी है?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola