मौत के करीब है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन, जानिए क्या हुआ
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 5:01 PM
kim jong un Critical, North Korea News: उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं और इन दिनों बेड पर हैं.
kim jong un Critical, North Korea News: उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं और इन दिनों बेड पर हैं. खबरों की मानें तो उनका कार्डीओवैस्क्यलर (cardiovascular) की वजह से इलाज चल रहा था. अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दी है जिसके अनुसार किम जोंग की सर्जरी की गयी लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गयी है.
Also Read: Coronavirus: तेल की कीमतों में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, माइनस में पहुंची कीमत, जानें वजह
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन की जान खतरे में है. सीएनएन की मानें तो किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी. आपको बता दें कि किम जोंग उन बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं और उन्हें मोटापे की भी बीमारी है जिससे वे परेशान रहते थे.
Also Read: तानाशाह किम के बाद उत्तर कोरिया की कमान आ सकती है बहन के हाथ, भाई से है ज्यादा खतरनाक
बताया जा रहा है कि किम जोंग उन 11 अप्रैल को अंतिम बार नजर आये थे. यही नहीं किम जोंग अपने अपने दादा के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखे थे जिसके बाद से कई तरह के अटकलों का बाजार गर्म था. लोग तरह तरह की बात कर रहे थे.
Also Read: अब आपके हाथ में होंगे 20 के सिक्के, जानें इसकी खासियत
खबरों की मानें तो किम जोंग उन इन दिनों का हयांगसान कस्बे के एक विला में इलाज करा रहे हैं. किम के ब्रेन डेड होने की खबरों पर फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं दी है. उधर, खुफिया रिपोर्टो के अनुसार उत्तर कोरिया से सही सूचनाओं का आना असंभव नजर आ रहा है. यदि आप जानते हों तो किम जोंग उन की उत्तर कोरिया में किसी भगवान की तरह से पूजा होती है, इसलिए बहुत मुश्किल से सूचनाएं देश से बाहर आएंगी.
यदि आपको याद हो तो उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर पिछले दिनों कई संदिग्ध क्रूज मिसाइलें दागी. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी थी. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि देश के पूर्वी हिस्से से मुनचोन से ‘‘कई प्रक्षेपास्त्र” दागे गये जो “कम दूरी की क्रूज मिसाइलें” मालूम हो रही हैं. इस परीक्षण से एक दिन पहले परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने मौजूदा नेता किम जोंग उन के दादा और देश के संस्थापक किम द्वितीय सुंग की 108वीं वर्षगांठ मनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










