New York: अमेरिका के ब्लैकस्टोन बिल्डिंग में गोलीबारी, NYPD अफसर समेत 3 की जान गई
Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Jul 2025 8:17 AM
NEW YORK POLICE
New York: न्यूयॉर्क सीटी के मैनहट्टन में सोमवार की शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोगों घायल हुए है.
New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मैनहट्टन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार की शाम एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक लोगों पर गोलीबारी करना शुरू कर दी. इस हमले में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है.
हमलावर को मार गिराया गया
जवाबी कार्रवाई करते हुए न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है. इसके साथ ही इलाके में अस्थायी रूप से जांच के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. इलाके के मेयर एरिक एडम्स ने इस घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक अधिकारी की मौत हो गई है. एडम्स ने अधिकारी के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है.
NYPD कमिश्नर जेसिका टिश ने दी जानकारी
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैनहट्टन के 345 पार्क एवेन्यू स्थित ब्लैकस्टोन बिल्डिंग में घटी. बता दें कि इस बिल्डिंग में ब्लैकस्टोन और नेशनल फुटबॉल लीग का मुख्यालय भी है. NYPD कमिश्नर जेसिका टिश ने इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया और एकमात्र हमलावर को मार गिराया. हालांकि हमलावर की पहचान को लेकर किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई.
यह भी पढ़े: Tariff: ट्रंप की बड़ी डील, यूरोपीय यूनियन पर 15% टैरिफ, अमेरिकी हथियार भी खरीदेगा EU
यह भी पढ़े: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, यमन से आई बड़ी खबर | Nimisha Priya Death Sentence Cancelled
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










