ट्रंप की बड़ी डील, यूरोपीय यूनियन पर 15% टैरिफ, अमेरिकी हथियार भी खरीदेगा EU
Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Jul 2025 8:26 AM
European union trade deal with america
Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ के बीच एक बड़े व्यापारिक डील का ऐलान किया गया है. ट्रंप ने इस डील को अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया है. इस डील के तहत यूरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है.
Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक बड़े व्यापार समझौते पर सहमति बनी है. इसे ट्रंप ने अब तक का सबसे बड़ा और फायदेमंद समझौता बताया. ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत सभी देशों के बाजार खोल दिए जाएंगे और EU पर अलग-अलग क्षेत्रों में 15% टैरिफ लगाया जाएगा.
EU अमेरिका से करीब 150 अरब डॉलर की ऊर्जा की खरीदारी करेगा
ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत यूरोपीय संघ अब अमेरिका से और ज्यादा रक्षा उपकरणों की खरीदारी करेगा. वहीं दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़ा सौदा हुआ है. बताया जा रहा है कि EU अमेरिका से करीब 150 अरब डॉलर की ऊर्जा खरीदेगा. इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है.
यूरोपीय संघ अमेरिका में करेगा 600 अरब डॉलर का निवेश
इस डील के अंतर्गत यूरोपीय संघ 600 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका में करेगा. ट्रंप का कहना है कि यह डील दोनों पक्षों के रिश्तों को मजबूत करेगी और आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देगी. हालांकि इस डील के बाद भी स्टील और एल्यूमीनियम पर पहले से लागू टैरिफ जारी रहेगा. इसके अलावा चिप्स या सेमीकंडक्टर सेक्टर पर फिलहाल किसी भी तरह की नई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही 232 सेक्शन के तहत इस सेक्टर के लिए नई घोषणा की जाएगी.
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का बयान
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह डील दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेगी. उन्होंने बताया कि चिप्स सेक्टर से जुड़ी नीतियां जल्द ही लाई जाएंगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस डील के बाद दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा.
यह भी पढ़े: Viral Video: शहीद पिता को 1 महीने के बेटे ने दी ऐसी सलामी, वीडियो देखकर रो पड़ेगा हर दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










