नेपाल के राष्ट्रपति पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, दो हफ्ते पहले ही ली थी शपथ

Nepal के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो हफ्ते पहले ही नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.
Nepal President In Hospital: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने बताया है कि रामचंद्र पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. बताते चलें कि दो हफ्ते पहले ही नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. राष्ट्रपति के चीफ एडवाइजर सुरेश चालीसे ने कहा कि रामचंद्र पौडेल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी. राष्ट्रपति को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. नेपाल के राष्ट्रपति कि स्थिति के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी कि वो उनकी जांच कर रहे है.
रामचंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने दो हफ्ते पहले ही नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. पौडेल ने राष्ट्रपति चुनाव में 33,802 चुनावी वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग मात्र 15,518 चुनावी वोट ही हासिल कर पाए. राष्ट्रपति चुनाव में 18 हजार 284 वोटों के भारी अंतर से राम चंद्र पौडेल ने जीत हासिल की. नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में संघीय के 313 सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया. इसके अलावा, प्रांतीय अंसेबली से भी 518 सदस्यों ने भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया था.
नेपाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान काठमांडू के न्यू बनेश्वर में देश के संसद भवन में हुआ था. चुनाव आयोग ने हॉल में संघीय सांसदों और प्रांत विधानसभा सदस्यों के लिए दो अलग-अलग मतदान केंद्र स्थापित किए थे. चुनाव के लिए सभी प्रांतों के विधायक काठमांडू पहुंचे. नेपाल में कुल 884 सदस्य निर्वाचक मंडल में है, जिसमें प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्य, नेशनल असेंबली के 59 और सात प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




