चीन से भारत तक लैंडस्लाइड और बाढ़ : मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

चीन में भूस्खलन, गोलघेरे में भारत में बाढ़ की तस्वीर (Photo Credit : X)
चीन और भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में चीन में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि भारत के अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
China India Heavy Rain : चीन से लेकर भारत के पहाड़ी राज्यों में इन दिनों आसमानी आफत काल बनकर बरस रही है. लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बड़े लैंडस्लाइड और बाढ़ के हालात बन गए हैं. पड़ोसी देश चीन के शिचुआन प्रांत में पहाड़ दरकने से भूस्खलन के बाद पहाड़ का मलबा सड़कों पर आ गया. जिसकी चपेट में आने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और करीब 34 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. चीनी प्रशासन वहां लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.
अरुणाचल प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश
भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी कुदरत का कहर आफत बनकर टूट पड़ा है. राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है. जिससे नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. सड़कों पर मलबा आने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. प्रशासन ने मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें : ईरान में गहराया गृहयुद्ध का खतरा : सीजफायर के विरोध में विदेश मंत्री पर पथराव, राष्ट्रपति मसूद को धमकी
हिमाचल के बिलासपुर में रिकॉर्डतोड़ बरसात
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिलासपुर में 24 घंटे के भीतर करीब 19.2 सेंटीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. इस मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी रखते हुए लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










