Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक! मॉस्को के पास तबाही, 7 की मौत; जेलेंस्की बोले- हर हमले का मिलेगा करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन
रूस के मॉस्को के इलाके पास हमले के बाद सेना से बातचीत करते यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की. ( स्रोत - एएनआई )

रूस के मॉस्को के इलाके पास हमले के बाद सेना से बातचीत करते यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की. ( स्रोत - एएनआई )

Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने लंबी दूरी के ड्रोन से मॉस्को और तांबोव क्षेत्र में मौजूद अहम रूसी लॉजिस्टिक ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों में 7 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि हर हमले करारा जवाब दिया जाएगा.

विज्ञापन

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार तड़के यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों पर ड्रोन हमले किए. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि ये ठिकाने रूस के ड्रोन निर्माण और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में इस्तेमाल किए जा रहे थे. इन ठिकानों की दूरी युद्ध मोर्चे से 500 से 700 किलोमीटर तक बताई गई है.मॉस्को से दक्षिण-पूर्व स्थित तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

ऑयल डिपो भी निशाने पर, क्रीमिया तक कार्रवाई

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने सिर्फ मॉस्को क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आजोव सागर, काला सागर और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में भी कई अहम सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया. उन्होंने इस अभियान को यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर रूसी हमलों का जवाब बताया. जेलेंस्की ने ड्रोन फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन फोर्स, सेना, सुरक्षा एजेंसी और खुफिया विभाग की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की.

रूस में भारी नुकसान, 7 की मौत और 50 से ज्यादा घायल

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ड्रोन हमलों में रूस के तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क स्थित वाइल्डबेरीज वेयरहाउस पर हमला हुआ, जिसमें 7 कर्मचारियों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए. मॉस्को के पास इलेक्ट्रोस्टाल में स्थित दूसरे वेयरहाउस पर भी हमला हुआ. रूसी अधिकारियों का दावा है कि एयर डिफेंस ने कई ड्रोन मार गिराए, जिससे भारी नुकसान होने की स्थिति टल गई.

अब लंबी जंग की तैयारी, हथियार बढ़ाने पर जोर

हमलों के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर स्लोवियांस्क, पोक्रोव्स्क, खार्किव और अन्य मोर्चों की समीक्षा की. उन्होंने 155 मिमी लंबी दूरी के गोले, मिड-रेंज स्ट्राइक सिस्टम और मानव रहित जमीनी वाहनों (UGV) की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया. यूक्रेन का कहना है कि वह रूसी सैन्य ठिकानों, ऊर्जा केंद्रों और लॉजिस्टिक नेटवर्क पर हमले तेज कर रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें-अमेरिका में 65 चीनी कंपनियों पर बैन लगाने की तैयारी, सांसदों ने सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरा


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola