Israel Hamas War: मस्जिद-स्कूल से रॉकेट दाग रहे हैं हमास के लड़ाके, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Nov 2023 9:08 AM

विज्ञापन

Black smoke rises from an Israeli airstrike on the outskirts of Aita al-Shaab, a Lebanese border village with Israel in south Lebanon, Saturday, Nov. 4, 2023. The Lebanon-Israel border has been the site of regular clashes between Israeli forces on one side and Hezbollah and Palestinian armed groups on the other since the beginning of the Israel-Hamas war. AP/PTI(AP11_04_2023_000468A)

Israel Hamas War : इजराइली सेना ने बीती रात हमास शासित गाजा के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से अलग करके ताबड़तोड़ हवाई हमले किए. इस युद्ध के बीच इजराइली सेना की ओर से वीडियो जारी किये गये हैं. आप भी देखें क्या है इस वीडियो में

विज्ञापन

इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 32वां दिन है. सात अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई और जमीनी हमले लगातार जारी हैं और आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच Israel Defense Forces ने एक वीडियो जारी किया है और दावा किया है कि, हमास के लड़ाके स्कूल और मस्जिद का इस्तेमाल रॉकेट लॉन्च सेंटर के तौर पर कर रहे थे. इजराइली सेना की ओर से वीडियो जारी किए गये हैं जिसमें दिखाया गया है कि इजराइली सैनिक एक स्कूल की इमारत को दिखा रहा है. इसमें दीवारों पर बच्चों की पेंटिंग बनी हुई है. इजराइली सैनिक ने बताया कि हमास के लड़ाके इस स्कूल का इस्तेमाल इजराइल पर हमला करने के लिए कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने बीती रात हमास शासित गाजा के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से अलग करके ताबड़तोड़ हवाई हमले किए. इस बीच, एक महीने से जारी युद्ध में मारे गए फिलिस्तीनी लोगों की कुल संख्या 10 हजार से ज्यादा हो चुकी है.

Also Read: इजराइल के लेबनान में एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, हिजबुल्लाह ने कहा- करते रहेंगे वार

सैनिक जल्द ही गाजा शहर में दाखिल हो सकते हैं

फिलिस्तीनियों ने एक दिन पहले दक्षिण गाजा में हुए हमलों में मारे गए दर्जनों लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया. इस बीच इजराइली मीडिया ने कहा कि सैनिक जल्द ही गाजा शहर में दाखिल हो सकते हैं और शहरी इलाकों में लड़ाई छिड़ने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार, इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है1 इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमले में हुई जिसके बाद से यह युद्ध शुरू हुआ है जो आज 32वें दिन भी जारी है. इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने अपने बयान में कहा है कि हम उनके करीब पहुंच रहे हैं. हमने घेराबंदी पूरी कर ली है और हमास के गढ़ गाजा को उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर दिया है.

Also Read: हमास की ओर से बंधकों को आजाद न करने तक संघर्ष-विराम का सवाल नहीं, बोले इजराइल के पीएम नेतन्याहू

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola