Israel Hamas Ceasefire : जरूरत पड़ी तो फिर घुसकर मारेंगे, डोनाल्ड ट्रंप से हो गई है बात, बोले बेंजामिन नेतन्याहू

Updated:
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu

बेंजामिन नेतन्याहू

Israel Hamas Ceasefire : हमास के साथ सीजफायर को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान आया है. उन्होंने साफ कहा है कि जरूरत पड़ी तो फिर युद्ध शुरू करने का अधिकार हमारे पास होगा.

विज्ञापन

Israel Hamas Ceasefire : हमास के साथ सीजफायर को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसी बात कह दी है, जिससे संशय पैदा हो गया है. उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका के समर्थन से गाजा में युद्ध फिर से शुरू करने का अधिकार उसे है. फिलिस्तीनी कब्जे के बंधक सभी लोगों को वापस लाने का वादा नेतन्याहू ने किया. टेलीविजन पर दिए गए बयान में इजराइली पीएम ने कहा, ”यदि आवश्यक हुआ तो हम अमेरिकी समर्थन लेंगे. युद्ध फिर से शुरू करने का अधिकार हम सुरक्षित रखते हैं.”

हमने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया : बेंजामिन नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश हमास के साथ सीजफायर को अस्थायी मान रहा है. सीजफायर शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्हें अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है. ट्रंप से उन्होंने बुधवार को बात की थी. नेतन्याहू ने लेबनान और सीरिया में इजराइल की सैन्य सफलताओं को भी हमास द्वारा सीजफायर के लिए सहमत होने का कारण बताया. उन्होंने ने कहा, ‘‘हमने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है.’’

सभी बंधकों को वापस लाएंगे : बेंजामिन नेतन्याहू

न्यूज एजेंसी एएफपी ने नेतन्याहू के हवाले से कहा, ”हम अपने सभी बंधकों के बारे में सोच रहे हैं. मैं आपसे वादा करता हूं कि हम अपने सभी टारगेट को हासिल करेंगे. सभी बंधकों को वापस लाएंगे. इस समझौते के साथ, हम अपने 33 भाइयों और बहनों को वापस लाएंगे, जिनमें से अधिकांश जिंदा होंगे.” इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि रविवार से शुरू होने वाला 42 दिनों का सीजफायर एक ‘अस्थायी युद्ध विराम’ है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें युद्ध फिर से शुरू करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वे करारा जवाब देंगे.”

इजराइल-हमास सीजफायर कितने दिन चलेगा?

एक साल से अधिक समय तक चले युद्ध के बाद , इजराइल और हमास के बीच रविवार को सीजफायर शुरू होने जा रहा है. इससे गाजा में इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप के बीच 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola