सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2026 5:24 PM

विज्ञापन

लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमलों के बाद उठता धुआं, फोटो- पीटीआई

Israel Attack: इजराइल ने गुरुवार को दावा किया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर उसके हवाई हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम का भतीजा अली यूसुफ हरशी मारा गया है.

विज्ञापन

Israel Attack: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति भले ही बन गई है. लेकिन, इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है. सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद इजराइल ने लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक किया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल का दावा है कि इन हमलों में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हरशी मारा गया है. हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इजराइल के हमले में कम से कम 182 लोगों की मौत

इजराइल ने बुधवार को लेबनान के बेरूत में घनी आबादी वाले कई क्षेत्रों पर हवाई हमला किया था. बताया जा रहा है कि इन हमलों में 182 लोगों की मौत हो गई. यह इजराइल-हिजबुल्लाह युद्ध के दौरान एक दिन में हुई मौत की सबसे बड़ी संख्या है. इजराइल के हमले में 890 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में इजराइली हमले में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं.

ईरान ने किया हमले का जोरदार विरोध

इजराइल के लेबनान पर हमले का ईरान ने जोरदार विरोध किया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट और साफ हैं. अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजराइल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा. वह दोनों एक साथ नहीं कर सकता. ईरान ने लेबनान पर हमलों के बाद एक बार फिर होर्मुज को बंद कर दिया है.

इजराइल ने कहा- लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर

इजराइल और अमेरिका का कहना है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. बुधवार को इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद ही साफ कर दिया था कि युद्ध-विराम समझौता लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक न्यूज चैनल से कहा कि युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया गया है. उन्होंने लेबनान पर इजराइली हमलों को एक अलग लड़ाई बताया.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ

ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में

इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola