Israel Attack on Lebanon : जल्दी बिल्डिंग खाली करो, इतना कहने के बाद इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बरसाए बम

Israel Attack on Lebanon : इजराइल ने हिज्बुल्ला पर फिर से हमले शुरू कर दिए है. इजराइली सेना ने लेबनानी नागरिकों से इमारतें खाली करने को कहा है. जानें ताजा अपडेट
Israel Attack on Lebanon : इजराइल ने चेतावनी के बाद लेबनान पर बम बरसाना शुरू कर दिया. इजराइल की सेना ने लेबनान में लोगों से उन मकानों और बिल्डिंग को तुरंत खाली करने को कहा जहां हिज्बुल्ला आतंकवादी ग्रुप ने हथियार जमा कर रखे हैं. इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में फिर से ताजा हमले शुरू किए हैं. दोनों ही ओर से रविवार को भारी गोलीबारी हुई थी. हिज्बुल्ला ने इजराइल के उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाया और 100 से अधिक रॉकेट दागे, जो पिछले महीनों में हमलों के दौरान दागे गए रॉकेट से कहीं ज्यादा हैं.

इजराइल से अब सीधी लड़ाई शुरू
इधर, हिज्बुल्ला के उप प्रमुख नईम कासम ने कहा कि उनके ग्रुप की अब इजराइल से सीधी लड़ाई शुरू हो चुकी है. उत्तरी इजराइल से और लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा. कासम ने हिज्बुल्ला के शीर्ष कमांडर इब्राहिम अकील के अंतिम संस्कार के मौके पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम यह स्वीकार करते हैं कि हमें दर्द हुआ है. हम भी इंसान हैं. लेकिन जैसा दर्द हमें मिला है, वैसा ही आपको भी मिलेगा. आपकी अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी…और आप अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाओगे.
इजराइल के अंदरूनी इलाकों में 100 रॉकेट दागे गए
पिछले कुछ महीनों में कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को खोने वाले हिज्बुल्ला के प्रमुख कासम ने कहा कि हमारे ग्रुप ने जोरदार वापसी की है और अग्रिम मोर्चे पर इसका असर दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि समूह ने रविवार तड़के इजराइल के अंदरूनी इलाकों में 100 रॉकेट दागे हैं, जो बस एक शुरुआत है.
Read Also : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! हिजबुल्लाह ने ताबड़तोड़ दागे 100 से अधिक रॉकेट, इजराइल पर सबसे बड़ा हमला

इजराइल ने वेस्ट बैंक में अल जजीरा के दफ्तर पर छापा मारा
इजराइली सैनिकों ने रविवार तड़के इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में न्यूज एजेंसी अल जजीरा के दफ्तर पर छापा मारा और वहां मौजूद लोगों को तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया. कतर द्वारा धन उपलब्ध इसे होता है और ये गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को कवर करता है. अल जजीरा ने अपने अरबी भाषा के चैनल पर इजराइली सैनिकों के एक फुटेज का सीधा प्रसारण किया जिसमें सैनिक कार्यालय को 45 दिन तक बंद रखने का आदेश दे रहे हैं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










