Israel Attack: सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर IDF ने बरसाए बम, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 10:11 PM
Israel Attack
Israel Attack: हिजबुल्लाह को पूरी तरह से कमजोर करने में इजराइल जुटा है. इसी कड़ी में इजराइली सेना ने सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर हमले किए हैं. इजराइल का दावा है कि इस रूट का इस्तेमाल हिजबुल्लाह हथियारों को लाने ले जाने के लिए करता है.
Israel Attack: बीते सोमवार से इजराइल लेबनान पर हमला कर रहा है. इजराइली वायुसेना के जहाज हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को भी इजराइली फाइटर विमानों ने सीरिया-लेबनान सीमा पर हवाई हमला किया. आईडीएफ ने कई इमारतों को निशाना बनाया. इजराइली सेना का दावा है कि इस इलाके का इस्तेमाल हिजबुल्लाह सीरिया से लेबनान में हथियार ट्रांसफर करने के लिए करता है. और इन्हीं हथियारों से हिजबुल्लाह के लड़के इजराइल पर हमला करते हैं. आईडीएफ ने कहा है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल का अभियान अभी जारी रहेगा.
इज़राइली हमले में 23 सीरियाई कामगारों की मौत- लेबनान
इसी कड़ी में लेबनान की एक इमारत पर इज़राइली हवाई हमले में 23 सीरियाई कामगारों की मौत हो गई. लेबनान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि हमले में आठ अन्य जख्मी भी हो गए है. नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि यह हमला देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार देर शाम किया गया था. यह इलाका लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में स्थित प्राचीन बालबेक शहर के पास है जो सीरियाई सीमा से सटा है. एजेंसी ने कहा हे कि यूनीन गांव के महापौर अली कस्सास के हवाले से कहा कि सीरिया के 23 लोगों के शवों को इमारत के मलबे से निकाला गया है. उन्होंने कहा कि हमले में चार सीरियाई एवं चार लेबनानी लोग जख्मी हुए हैं.
हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों पर इजराइल का हमला
इससे पहले इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों पर आईडीएफ ने हमला किया है. इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इजराइल की एयर स्ट्राइक से 558 लोगों की मौत हो गई. और हजारों लोग घायल हुए. हमले से पहले इजराइल ने पूरा इलाका खाली करने का संदेश दिया था. इजराइल का दावा है कि हमले उन जगहो पर किए गए जहां हिजबुल्लाह अपने हथियार छिपाकर रखता है. इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह का एक कमांडर भी मारा गया था. इससे पहले हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर सैकड़ों रॉकेटों से हमला किया था. हालांकि अधिकांश रॉकेट को इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने रास्ते में नष्ट कर दिया.
कई देशों ने किया युद्धविराम का आह्वान किया
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी हमलों के बीच ब्रिटेन ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के साथ लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला और इजराइल के बीच तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया है. ब्रिटेन ने कहा है कि इस संघर्ष के और बढ़ने से पूर्ण युद्ध का खतरा हो सकता है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने यह बात कही है. इस दौरान उन्होंने इजराइल पर हिजबुल्ला के हमलों की कड़ी निंदा की. ॉ
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इजरायल और लेबनान के बीच जारी लड़ाई के बीच भारतीय दूतावास ने बड़ा ऐलान किया है. मिडिल ईस्ट में गहराते टेंशन के बीच भारत ने बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें लेबनान छोड़ने की अपील की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि जितनी जल्दी हो सके भारतीय नागरिक लेबनान छोड़ दें. एडवाइजरी में यह भी कहा है कि जो लोग किसी कारण से यहां रुके हैं वो बहुत सावधानी बरतें. भाषा इनपुट के साथ
युद्ध की आशंका के बीच कई अलर्ट मोड में भारत, नागरिकों को दिया लेबनान छोड़ने की सलाह, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










