Arvind Kejriwal: 'मुझे और मनीष सिसोदिया को देखकर दुखी हो रहे हैं', दिल्ली विधानसभा में गरजे अरविंद केजरीवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 5:01 PM
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा.
Arvind Kejriwal: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है. दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन में पूर्व सीएम केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा. दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष में मेरे सहयोगी मनीष सिसोदिया और मुझे यहां देखकर दुखी होंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास बहुत सारे संसाधन हैं लेकिन वो भगवान नहीं हैं. लेकिन जो भगवान हैं वे हमारे साथ हैं.
केजरीवाल ने किया सड़कों का निरीक्षण
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री आतिशी के साथ सड़क निरीक्षण के लिए गया था. मेरे जेल जाने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़कें बहुत अच्छी हुआ करती थीं. लेकिन अब उनकी हालत काफी खराब हो गई हैं. केजरीवाल ने कहा कि मैं तीन-चार दिन पहले एक भाजपा नेता से मिला, मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे जेल भेजने से कोई फायदा हुआ, उन्होंने कहा कि हमने पूरी दिल्ली सरकार को पटरी से उतार दिया है. इससे पहले सड़क निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की ओर से रोक दिये गये जन कल्याण के कार्य अब बहाल किये जायेंगे तथा शहर में सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी.
दिल्ली सरकार को बदनाम करने की साजिश
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें जेल भेज दिया गया था क्योंकि भाजपा का लक्ष्य जन कल्याणकारी कामों को बाधित कर दिल्ली की आप सरकार को बदनाम करना था. मुख्यमंत्री आतिशी के साथ आप प्रमुख ने शहर में सड़कों का निरीक्षण के बाद कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं वापस आ गया हूं और रुके हुए काम चालू हो जायेंगे. उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और सक्रिय भूमिका में नजर आयेंगे तो उन्होंने कहा हम चौबीसों घंटे काम करते हैं. जेल में रहने के दौरान भी मैं काम करता था.
दो दिनों का दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र
बता दें, दिल्ली विधानसभा का दो दिनों का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है. आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला सत्र है. सत्र में सीएम आतिशी बहुमत साबित करेंगी. इस सत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विधायक को तौर पर हिस्सा ले रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










