Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में भयंकर बारिश की वार्निंग, पूर्वोत्तर राज्यों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 6:01 PM
Weather Forecast | PTI
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों को लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: दिल्ली के लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक मौसम के तेवर तल्ख हो गये है. यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के असर के कारण उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र समेत गुजरात, आंध्रप्रदेश, कोंकण, पंजाब समेत बिहार और झारखंड में जोरदार बारिश हुई.
आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
उत्तर भारत समेत कई और राज्यों के लिए मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. IMD के मौसम वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि बुधवार को मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था. आज यानी गुरुवार कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यहां आज भयंकर बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि गुजरात में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भू जोरदार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली-यूपी समेत हरियाणा में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. बुधवार को मुंबई समेत कई और जिलों में भारी बारिश हुई. बुधवार शाम को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में जमकर बारिश हुई. बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए गुरुवार को स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई. मौसम विभाग का अनुमान है अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.
ओडिशा के कोणार्क मंदिर में जलभराव, पुरी में स्कूल बंद
ओडिशा में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पुरी जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को गुरुवार को बंद करा दिया. दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पुरी और पारादीप में बुधवार शाम 5.30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक तीन-तीन सेमी बारिश हुई. वहीं भुवनेश्वर में दो सेमी बारिश हुई. भारी बारिश के कारण तटीय जिलों में जलभराव हो गया. मौसम विभाग ने कहा है कि पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर और ढेंकनाल में आज भारी बारिश हो सकती है.
कोलकाता में रात भर होती रही बारिश
पश्चिम बंगाल में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. कोलकाता में बुधवार की पूरी रात बरसात होती रही. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी कोलकाता समेत कई इलाकों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन पश्चिम बंगाल में व्यापक बारिश होने की तथा उसके बाद चार दिनों तक छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे तक बीते 24 घंटों में कोलकाता में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










