झारखंड शराब घोटाले में अरेस्ट IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए ACB को मिली 2 दिनों की रिमांड

Updated:
विज्ञापन

IAS Vinay Choubey (File Photo)

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी दो दिनों तक पूछताछ करेंगे. एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को विशेष अदालत से आज दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत से एसीबी ने पूछताछ के लिए 7 दिनों की रिमांड मांगी थी.

विज्ञापन

Jharkhand Liquor Scam: रांची, अजय दयाल-झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने इस बाबत आदेश दिया है. एसीबी की ओर से इनसे पूछताछ के लिए 7 दिनों की रिमांड मांगी गयी थी. आज बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद एसीबी को दो दिनों की रिमांड का लेने आदेश जारी किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी इनसे दो दिनों तक पूछताछ करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विनय चौबे समेत पांच को एसीबी कर चुकी है गिरफ्तार

झारखंड शराब घोटाले में एसीबी अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. झारखंड के तत्कालीन उत्पाद सचिव (आईएएस) विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 20 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जियाडा के रीजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन के प्रतिनिधि नीरज को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: पनामा में झारखंड के JMM सांसद सरफराज अहमद ने ऐसा क्या किया कि जमकर तारीफ करने लगे शशि थरूर

रिम्स में भर्ती हैं विनय चौबे

20 मई को रांची एसीबी ने झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई की थी. पहले आईएएस अधिकारी विनय चौबे से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंची फिर उन्हें पूछताछ के लिए ऑफिस लाया गया. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. शराब घोटाले में संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. तबीयत खराब होने के बाद विनय चौबे को रिम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल रिम्स में ही उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: JMM का पक्ष रखेंगे डॉ सरफराज अहमद समेत ये 11 नेता, लिस्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola