ePaper

JMM का पक्ष रखेंगे डॉ सरफराज अहमद समेत ये 11 नेता, लिस्ट जारी

Updated at : 28 May 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
sarfaraz ahmed JMM

झामुमो के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी कार्यक्रमों, निर्णय और समसामयिक विषयों पर न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों में पक्ष रखने के लिए सूची जारी की है. इनमें 11 झामुमो नेताओं को जगह दी गयी है. डॉ सरफराज अहमद और महुआ माजी समेत अन्य शामिल हैं. पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से सूची जारी की गयी है.

विज्ञापन

रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निर्णय, पार्टी कार्यक्रमों और समसामयिक विषयों पर न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों में पक्ष रखने के लिए सूची जारी की गयी है. इनमें 11 झामुमो नेताओं को जगह दी गयी है. इनमें डॉ सरफराज अहमद, मिथिलेश ठाकुर और महुआ माजी समेत अन्य शामिल हैं. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से आज बुधवार को यह सूची जारी की गयी है.

इन्हें मिली है जिम्मेदारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा का पक्ष रखने के लिए जिन 11 नामों की लिस्ट जारी की गयी है, उनमें डॉ सरफराज अहमद (गिरिडीह), मिथिलेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, विजय हांसदा (साहिबगंज), डॉ महुआ माजी (रांची), विकास कुमार मुंडा (रांची), डॉ नीलम मिश्रा (धनबाद), प्रो अशोक कुमार सिंह (रांची), मनोज यादव (पूर्वी सिंहभूम), तनुज खत्री (रांची), धीरज दुबे (गढ़वा) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: पनामा में झारखंड के JMM सांसद सरफराज अहमद ने ऐसा क्या किया कि जमकर तारीफ करने लगे शशि थरूर

पैनल में रांची से ये चार हैं शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा का पक्ष रखने के लिए बनाए गए पैनल में रांची से ये चार नाम हैं. डॉ महुआ माजी, विकास कुमार मुंडा, प्रो अशोक कुमार सिंह और तनुज खत्री. नवनियुक्त पैनल के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि पार्टी का पक्ष रखते वक्त अपने आचरण से झामुमो की मर्यादा बनाए रखेंगे. किसी नए समसामयिक विषयों पर केंद्रीय नेतृत्व से पार्टी के पक्ष को समझकर ही अपना बयान देंगे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: रांची में गरज के साथ झमाझम बारिश, 2 जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

ये भी पढ़ें: Liquor Scam: आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

ये भी पढ़ें: Crime News: पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola