Weather Forecast: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, अगले 48 घंटे में 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 6:00 AM

विज्ञापन

Cyclone Tracker

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में आज जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात समेत कई और राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. एक नजर डालते हैं पूरे देश में आज कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से मानसून अब विदा ले रहा है. बारिश थमते ही कई राज्यों में उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है. हालांकि मौसमी हलचल के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार (Bihar Weather), झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी गुरुवार (26 September Weather Report) को देश के कई राज्यों में भार से अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आज मुंबई, पालघर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सोलापुर और सतारा में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. एक नजर डालते है देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-यूपी में सुहाना हो सकता है मौसम
इस सप्ताह उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से दो चार होने के बाद आज दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आज (26 सितंबर) को बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ दिल्ली एनसीआर में आज 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली के साथ-साथ यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है.

मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट
मुंबई और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने आज भी अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. इससे पहले बुधवार शाम को मुंबई, पालघर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

मुंबई में बारिश के कारण स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए गुरुवार को स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है. स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. बीएमसी ने नागरिकों से बहुत अधिक आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की है.

कई राज्यों में झमाझम बारिश
देश के कई राज्यों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई. गुजरात, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश हुई. झारखंड और उत्तराखंड कई जिलों में बुधवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे. दिनभर बारिश होती रही. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले एक बारि अपना रौद्र रूप दिखा सकता है. इधर नवी मुंबई में भारी बारिश हुई है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. कोलकाता में भा भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश का दौर जारी
बता दें, बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल बढ़ने के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि इसके चलते कई इलाकों में तेज हवा चलेगी. महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,गुजरात में लगातार बारिश हो रही है.

Also Read: PM Modi Maharashtra: पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा, 22,600 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन