Israel : अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का खजाना

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Oct 2024 6:33 AM

विज्ञापन

Hezbollah hiding millions of dollars under hospital

Israel : इजराइल की सेना ने दावा किया है कि अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह ने खजाना छिपाकर रखा हुआ है. इस दावे को शिया अमल मूवमेंट पार्टी के लेबनानी सांसद ने खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

Israel : अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह ने खजाना जमा करके रखा हुआ है. इसका दावा इजराइल की सेना की ओर से किया गया है. सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने बेरूत में एक अस्पताल के नीचे बने बंकर में करोड़ों डॉलर की नकदी और सोना छिपा कर रखा है. सेना ने यह भी कहा कि वह अस्पताल पर हमला नहीं करेगी.

शिया अमल मूवमेंट पार्टी के लेबनानी सांसद और संबंधित अस्पताल अल-सहेल के निदेशक फदी अलमेह की मामले पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इजराइल झूठे और बदनाम करने वाले दावे कर रहा है. उन्होंने लेबनानी सेना से कहा कि वह वहां जाए और दिखाए कि उसके पास केवल ऑपरेटिंग रूम, मरीज और मुर्दाघर है.

अस्पताल पर हमला नहीं करेंगे: इजराइली सेना

अलमेह ने कहा कि अस्पताल को खाली कराया जा रहा है. इजराइल की सेना ने कहा कि वह अस्पताल पर हमला नहीं करने जा रही है. रॉयटर्स ने हालांकि इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करने की बात भी कही है. बताया जा रहा है कि इजराइली खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में जानकारी एकत्रित की जिसमें कई साल लगे. हिजबुल्लाह की टिप्पणी मामले पर नहीं आई है.

Read Also : इजराइल PM बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हिजबुल्लाह ने किया ड्रोन से हमला 

बंकर के अंदर करोड़ों डॉलर की नकदी और सोना : हगारी

टीवी पर दिए गए बयान में हगारी ने कहा कि हिजबुल्लाह के पूर्व नेता सैयद हसन नसरल्लाह, जिन्हें इजराइल ने पिछले महीने मार गिराया था, उसने यह बंकर बनवाया था. इसे लंबे समय तक वहां रहने के लिए डिजाइन किया गया था. हगारी ने कहा कि इस समय बंकर के अंदर करोड़ों डॉलर की नकदी और सोना है. मैं लेबनानी सरकार, लेबनानी अधिकारियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपील करता हूं कि वे हिजबुल्लाह को इस धन का इस्तेमाल आतंक फैलाने और इजराइल पर हमला करने के लिए न करने दें.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola