Iran vs Israel War: 'तबाह कर देंगे एनर्जी और गैस साइट्स', युद्ध के लिए ईरान तैयार, इजराइल ने किया भीषण हवाई हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Oct 2024 6:01 AM

विज्ञापन

Iran vs Israel War | pti

Iran vs Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को इजराइल को कई चेतावनी दी. उन्होंने इजराइल पर हाल के दिनों में किए मिसाइल हमले की सराहना की. खामेनेई ने कहा कि जरूरत पड़ी तो यह फिर से ऐसा करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Iran vs Israel War: इजराइल से युद्ध के लिए ईरान तैयार है. बीते दिनों 181 मिसाइल दागकर उसने अपनी मंशा भी जाहिर कर दी थी. अब शुक्रवार को एक बार फिर ईरान ने खुलकर इजराइल को चुनौती दे दी है. शुक्रवार को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हालिया मिसाइल हमले की सराहना की और कहा कि जरूरत पड़ी तो यह फिर से ऐसा करने के लिए तैयार है. इसके बाद ईरान  रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर अली फदावी के बयान के हवाले से ईरानी समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि अगर इजराइल उन पर हमला करता है तो हम इजराइली एनर्जी और गैस साइट्स को तबाह कर देंगे.

‘जरूरत पड़ी तो फिर किया जाएगा हमला’- खामेनेई
इधर, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को इजराइल को कई चेतावनी दी. उन्होंने इजराइल पर हाल के दिनों में किए मिसाइल हमले की सराहना की.  खामेनेई ने कहा कि जरूरत पड़ी तो यह फिर से ऐसा करने के लिए तैयार है. खामेनेई ने तेहरान के मुख्य नमाज स्थल मुसल्ला मस्जिद से अपने भाषण में कहा कि करीब एक साल पहले 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के नेतृत्व में किया गया हमला फलस्तीनी लोगों की एक वैध कार्रवाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि मिसाइल हमला अंतरराष्ट्रीय कानून, देश के कानून और इस्लामी मान्यताओं पर आधारित था. उन्होंने अफगानिस्तान से लेकर यमन, और ईरान से लेकर गाजा एवं यमन तक के देशों से दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया.

खामेनेई के दी खुली धमकी, कहा- इजराइल का मिटा देंगे नामों निशां, देखें वीडियो

इजराइल ने हमला किया तो मिलेगा जोरदार जवाब- अब्बास अरघाची
इसी कड़ी में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघाची ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इजराइल उनके देश पर हमला करता है, तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार तरीके से दिया जाएगा. अब्बास अरघाची फिलहाल लेबनान में हैं. बता दें ईरान ने इजराइल पर कम से कम 180 मिसाइल बीते दिनों दागा था. हाल के दिनों में पश्चिम-एशिया में एक के बाद एक एक ऐसी घटना हो रही है जो खाड़ी क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर धकेल रहा है. इसी दौरान अब्बास ने कहा कि अगर इजराइल हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो हमारा जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार होगा.

इजराइल ने किया बेरुत पर भीषण हमला
ईरान की धमकी से इतर इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है. वो चुन चुन कर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है. शुक्रवार को इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों में भीषण हवाई हमला किया. इन हमलों में लेबनान और सीरिया के बीच का मुख्य सड़क संपर्क कट गया है. रात भर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया. हवाई बमबारी के कारण रात में आकाश में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं. विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर तक की इमारतें हिल गईं. 

इसे भी पढ़ेंः Iran vs Israel: खामेनेई ने की इजराइल के खिलाफ मुस्लिमों से एकजुट होने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola