Iran vs Israel: खामेनेई ने की इजराइल के खिलाफ मुस्लिमों से एकजुट होने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Oct 2024 5:55 PM
Iran vs Israel
Iran vs Israel: खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है. इजराइल पर मिसाइल हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने दुनिया के मुसलमानों से एक होकर इजराइल के खिलाफ खड़े होने की अपील की है.
Iran vs Israel: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अरब के मुसलमानों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा है कि ईरान से लेबनान तक मुसलमान एक हो जाएं. उन्होंने कहा कि आओ हम मिलकर इजराइल का नामों निशां मिटा दें. उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल के खिलाफ जो भी मुमकिन होगा हम करेंगे. बता दें, ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में नमाज पढ़ने आये थे. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने इजराइल के खिलाफ जमकर आग उगला और दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने और कुरान के बताए रास्ते पर चलने की अपील की.
इजराइल को खामेनेई ने फिर दी हमले की धमकी
ईरान के सुप्रीम लीडर ने हसन नसरल्लाह खामेनेई ने आज यानी शुक्रवार को हिजबुल्ला नेता नसरल्लाह की मौत पर श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रैंड मस्जिद पहुंचे थे. इजराइल के पीएम नेतन्याहू को खामेनेई ने धमकी देते हुए कहा कि इजराइल पर फिर हमले हो सकते हैं. हाल में ही ईरान ने इजराइल के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए मिसाइल से हमला किया था. बता दें, हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह एक इजरायली हवाई हमले में मारा गया था.
दुनिया के मुसलमान एक हो- खामेनेई
खामेनेई ने कहा है कि फिलिस्तीन पर दुश्मनों का कब्जा हो गया है. ऐसे में हमें एकजुट होना होगा. उन्होंने इजराइल के खिलाफ दुनिया भर के मुसलमानों से एक होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमास और हिजबुल्लाह अपने हक के लिए लड़ रहे हैं. ऐसे में खामेनेई ने दुनिया के मुसलमानों को एकजुट होने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन और लेबनान के मुस्लिमों पर जुल्म हो रहा है. ईरान इस नाजुक मौके पर लेबनान और फिलिस्तीन के लोगों के साथ खड़ा है. खामेनेई ने कहा कि ईरान लेबनान और फिलिस्तीन के लिए सब कुछ करेगा.
ईरान ने किया था इजराइल पर हमला
बता दें, लेबनान में इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने इजराइल पर हमला किया था. नसरल्लाह की मौत के बाद खामेनेई ने ईरान में सार्वजनिक शोक की घोषणा भी की थी. हमले के बाद खामेनेई ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था कि यह नसरल्लाह और इस्माइल हानिया के बदले की कार्रवाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










