डोनाल्ड ट्रंप का बयान- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगे बम

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो उन्होंने ईरान पर अब तक के सबसे बड़े सैन्य हमले के निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने खुद को ईरान का नंबर-1 निशाना बताया है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ऐसे निर्देश दे रखे हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला किया जाए. उन्होंने खुद को ईरान का सबसे बड़ा निशाना भी बताया. न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान कई सालों से उन्हें मारना चाहता है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई नई खुफिया जानकारी नहीं है, जिससे लगे कि हमला जल्द होने वाला है.

डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा बयान क्यों आया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो उन्होंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि ईरान पर ऐसी बमबारी की जाए, जैसी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाने की ईरानी साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा की थी.

ईरान के "नंबर-1 टारगेट" हैं ट्रंप

हल्के अंदाज में ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है, अगर मैं नहीं रहूंगा तो आप मुझे याद करेंगे. उन्होंने कहा कि वह ईरान के "नंबर-1 टारगेट" हैं. आगे ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के कई नेता मारे जा चुके हैं और मौजूदा नेताओं का भी यही हाल हो सकता है. उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे. साथ ही कहा कि अगर भविष्य में ईरान के साथ तनाव बढ़ता भी है, तो वह लंबे समय तक नहीं चलेगा.


ये भी पढ़ें: US का ‘वॉर क्राइम’ ईरानी न तो भूलेंगे और न माफ करेंगे, 87 नाविकों की मौत पर आगबबूला ईरान

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान लगातार ट्रंप से बदला लेने की कोशिश कर रहा है. तभी से ट्रंप खुद को ईरान के निशाने पर बताते रहे हैं.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola