Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

Updated at : 09 Apr 2026 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Iran War

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है. जरूरत पड़ी तो युद्ध दोबारा शुरू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इजराइल का मकसद है कि ईरान के पास संवर्द्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि अभी मिशन पूरा नहीं हुआ है, अगर जरूरत पड़ी तो लड़ाई फिर शुरु हो सकती है. सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, सिर्फ एक पड़ाव है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का मकसद ईरान से संवर्द्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) नहीं रहने देने का है. नेतन्याहू ने मीडिया के लिए जारी एक वीडियो बयान में कहा कि अगर हमने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन गिदोन स्वोर्ड और ऑपरेशन लॉयन रोर शुरू नहीं किया होता, तो उसके पास बहुत पहले ही परमाणु हथियार और हजारों मिसाइलें होतीं, जिनसे वह इजराइल को नष्ट कर सकता था और हम सभी के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता था.

हर कीमत पर संवर्द्धित यूरेनियम ईरान से बाहर आएगी- नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया- हमने आतंकी शासन को कई साल पीछे धकेल दिया है. संवर्द्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) ईरान से बाहर ले जाई जाएगी- चाहे समझौते के माध्यम से या फिर दोबारा युद्ध के जरिए. इस मुद्दे पर इजराइल और अमेरिका पूरी तरह एकमत हैं. उन्होंने कहा कि इजराइल किसी भी समय फिर से लड़ाई शुरू करने के लिए तैयार है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमारी उंगली ट्रिगर पर है. इजराइल के सामने अभी भी कई अहम लक्ष्य बाकी हैं, जिनमें ईरान के संवर्द्धित यूरेनियम का मुद्दा सबसे प्रमुख है.

युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने का अहम चरण

विपक्ष की ओर से युद्ध के उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रहने और अमेरिकी दबाव में युद्ध-विराम स्वीकार करने के आरोपों पर नेतन्याहू ने सफाई दी. उन्होंने कहा- यह अस्थायी युद्ध-विराम इजराइल के साथ तालमेल के बाद हुआ है. उन्होंने कहा- अमेरिकियों ने आखिरी समय में हमें चौंकाया नहीं.

ईरान को इजराइल ने किया है काफी कमजोर- नेतन्याहू

प्रधानमंत्री तेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने केवल ईरान की मिसाइलों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि उसकी मिसाइल निर्माण क्षमता को भी बहुत ज्यादा क्षति पहुंचाई है. उन्होंने कहा- ईरानियों ने केवल उन्हीं मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जो उनके पास पहले से स्टॉक में बची हुई थीं.

जारी रहेगा हिजबुल्ला के खिलाफ ऑपरेशन

नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने का भी संकल्प जताया है. उन्होंने दावा किया कि बेरूत में बुधवार को हिजबुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों पर किए गए हमलों में उग्रवादी संगठन को भारी नुकसान पहुंचाया गया. आगे भी हमला जारी रह सकता है.

Also Read :लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola