सरकार बनने से पहले ईरानी सेना ने पाकिस्तान में किया सर्जिकल स्ट्राइक, कई आतंकी ढेर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Iran surgical strike Pakistan : ईरानी सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों को घुसकर मारा है. दोनों देश 'आतंकवादी संगठनों' को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं.

विज्ञापन

ईरानी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें जैश-अल-अद्ल के कमांडर को ढेर किया गया हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी ईरान ऐसी कार्रवाई कर चुका है. ईरान के सैन्य बलों की ओर से यह दावा किया गया है कि उसने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के कमांडर इस्माइल शाह बख्श के साथ-साथ अन्य आतंकियों को मार गिराया है. न्यूज चैनल ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने इस संबंध में खबर दी है. उल्लेखनीय है कि ईरान ने एक महीने पहले भी इस तरह की कार्रवाई की थी और पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में ​घुसकर जैश अल-अदल के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे जिसका जवाब पाकिस्तान की ओर से दिया गया था.

ईरान ने किया था मिसाइल और ड्रोन से हमला

आपको बता दें कि ईरान और पाकिस्तान द्वारा ‘आतंकवादी संगठनों’ को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर मिसाइल से हमला किया गया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. ईरान ने इस साल 16 जनवरी की देर रात जैश अल-अदल के दो ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया था. इसके लिए उसकी ओर से पाकिस्तानी सीमा में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे.

Iran Pakistan Conflict: आखिर क्यों लड़ रहे हैं ईरान और पाकिस्तान? पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

पाकिस्तान में मार्च में बन सकती है सरकार

पाकिस्तान में सरकार अभी नहीं बनी है. यहां किसी पार्टी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है जिसके बाद गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने की शुरुआत में पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बन सकती है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच करीब बात बन चुकी है और दोनों पार्टियां दो मार्च तक गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ रही हैं. पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के पहले ही ईरान की ओर से हमले किये गये हैं. अब देखना है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्क से कैसे निपटता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola