ePaper

India Pakistan ceasefire: शांति के बहाने दुनिया को बहला रहा है पाकिस्तान, भारत ने दो टूक कहा- कोई भरोसा नहीं!

Updated at : 11 May 2025 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
India Pakistan ceasefire

भारत पाकिस्तान युद्ध विराम

India Pakistan ceasefire: पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष विराम को बताया नई शुरुआत. शहबाज शरीफ ने अमेरिका को बताया बड़ा सहयोगी. भारत ने साफ कहा- बिना किसी तीसरे पक्ष के हुई बात. क्या वाकई बदल रहा है पाकिस्तान या फिर नई चाल?

विज्ञापन

India Pakistan ceasefire in Hindi: एलओसी पर लगातार फायरिंग और घुसपैठ की कोशिश करने वाला पाकिस्तान अब शांति की बातें करने लगा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा एक्स पे कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम “नई शुरुआत” है और इससे कश्मीर समेत कई मुद्दों के हल की उम्मीद जगी है. 

शरीफ ने अमेरिका का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मदद से भारत-पाक के बीच यह समझौता हो सका है. 

India DGMO ceasefire agreement: भारत का साफ जवाब- सीधी बातचीत से हुआ समझौता

पाकिस्तान के इन दावों पर भारत ने दो टूक जवाब दिया. भारत ने कहा कि संघर्ष विराम का फैसला दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधे बातचीत से हुआ है. इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है. 

भारतीय सेना के मुताबिक, शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से DGMO स्तर की कॉल आई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने की सहमति बनी. 

India Pakistan ceasefire: शांति की बात और फिर गोलीबारी!

पाकिस्तान की तरफ से शांति की बात तो हुई, लेकिन उसी दिन संघर्ष विराम तोड़ने की खबर भी सामने आ गई. इससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान की बातों पर तुरंत भरोसा नहीं किया जा सकता. 

भारत ने साफ किया है कि शांति तभी संभव है जब सीमा पार से आतंक और फायरिंग पूरी तरह बंद हो.  भारत ने यह भी कहा कि न तो किसी तीसरे देश में बातचीत की बात हुई है और न ही किसी मध्यस्थ की जरूरत है. 

पढ़ें: DGMO कौन होते हैं? जिनकी बातचीत से टला युद्ध, जानें क्या होता है रोल और कितनी मिलती है सैलरी

क्या दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तान का बदला-बदला रुख दिखाता है कि वह अब दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि वह सुधर रहा है. लेकिन यह वही पाकिस्तान है जो आतंकवाद को पनाह देता आया है और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है. भारत ने पहले भी कहा है कि वह शांति चाहता है, लेकिन उसकी पहली शर्त है- सीमा पार से आतंक पूरी तरह बंद हो. 

पाकिस्तान की तरफ से आई यह शांति की बात अंतरराष्ट्रीय मंच पर दबाव के कारण हो सकती है. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ बयानों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से भरोसा करता है. 

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola