Holi 2025 : पाकिस्तान में होली खेलना अपराध? छात्रों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Holi in Pakistan

Holi in Pakistan (File Photo PTI)

Holi 2025 : पाकिस्तान में होली खेलने वाले छात्रों पर केस दर्ज किया गया है. कराची स्थित दाऊद इंजीनियरिंग एवं टेक्निकल यूनिवर्सिटी का यह मामला है.

विज्ञापन

Holi 2025 : पाकिस्तान के कराची स्थित दाऊद इंजीनियरिंग एवं टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने होली का त्योहार मनाने वाले हिंदू छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये यूनिवर्सिटी के कैंपस में होली खेल रहे थे. इसके बाद पूरे देश में बहस छिड़ गई है. यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट का आरोप है कि इन छात्रों ने समारोह के दौरान देश विरोधी नारे लगाए, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है.

मामला 21 फरवरी 2025 का बताया जा रहा है. यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंदू छात्रों ने होली का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने छात्रों को नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया. देश विरोधी नारे लगाए, जिसका एजुकेशन एक्टिविटी पर असर देखने को मिला.

पाकिस्तान में होली मनाना भी अपराध: लाल चंद मल्ही

इस घटना के बाद पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य लाल चंद मल्ही ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने यूनिवर्सिटी की कार्रवाई की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया, “क्या अब पाकिस्तान में होली मनाना भी अपराध हो गया है? क्या विश्वविद्यालय में होली मनाना राज्य के विरुद्ध कृत्य माना जाएगा?”  उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ असहिष्णुता और भेदभाव के मुद्दे पर चर्चा लोग कर रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लिए बिना परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नोटिस जारी किया गया था. यह यूनिवर्सिटी  के नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी बताया कि छात्र पहले ही नोटिस का जवाब दे चुके हैं.  इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की खबरों को खारिज किया है. हालांकि कई जगह केस दर्ज होने की खबर चल रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola