अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम
गैंगस्टर नीतीश कौशल (Photo: ANI)
अमेरिका की एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल गैंगस्टर नीतीश कौशल की गिरफ्तारी के बाद उस पर कानूनी शिकंजा और कस गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने पढ़ें क्या दी जानकारी.
पंजाब के भगवांनपुरिया गैंग से जुड़े नीतीश कौशल को Federal Bureau of Investigation (FBI) ने वर्मोंट से गिरफ्तार किया है. इससे पहले अमेरिका ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत भारत से जुड़े तीन क्राइम ग्रुप के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया था.
अमेरिकी अधिकारियों ने बिश्नोई, भगवांनपुरिया और धांधा गैंग से जुड़े कुल 34 लोगों पर आरोप लगाए हैं. इनमें नीतीश कौशल उन 11 लोगों में शामिल था, जो या तो फरार थे या अमेरिकी एजेंसियों की गिरफ्त में नहीं थे. उसके खिलाफ 25 जून को अमेरिका की कैलिफोर्निया की एक कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. उस पर अपराध से जुड़े गिरोह के साथ साजिश रचने (RICO) का गंभीर आरोप लगाया गया है.

एफबीआई की लिस्ट में था नीतीश का नाम
14 जुलाई को एफबीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि नीतीश कौशल एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह से जुड़े होने के आरोप में वांटेड है. एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह हत्या, अपहरण, ड्रग्स की तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है. एफबीआई का दावा है कि इस गिरोह की शुरुआत पंजाब से हुई थी. यह गिरोह अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई अन्य जगहों पर एक्टिव था.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के निज्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर आरोप, 50 हजार डॉलर का इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए