Hamas Attack on Israel : हमास ने इजराइल की ओर दागे रॉकेट, मचा हड़कंप, बजने लगे सायरन

Updated:
विज्ञापन
Houthi Attack On Israel

Houthi Attack On Israel: Symbolic Image, File

Hamas Attack on Israel : हमास ने इजरायल की ओर रॉकेट दागे जिसके बाद तेल अवीव में सायरन बजने लगा.

विज्ञापन

Hamas Attack on Israel : हमास ने इजराइल की ओर रॉकेट दागे. इससे हड़कंप मच गया. हमास की ओर से बताया गया कि उसने तेल अवीव पर तीन रॉकेट दागे. ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस ग्रुप ने गाजा में इजराइल द्वारा अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के बाद से जवाबी हमला किया है. इजरायल ने कहा कि उसने एक मिसाइल को रोक लिया और बाकी मिसाइलें ऐसी जमीन पर गिरी जहां कोई नहीं रहता है.

मंगलवार से अबतक 591 लोग मारे गए

हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को इजरायल द्वारा जंग फिर से शुरू करने के बाद से कम से कम 591 लोग मारे गए हैं. इनमें 200 से अधिक बच्चे शामिल हैं. इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि उसने फिलिस्तीनी क्षेत्र में जमीनी अभियान शुरू कर दिया है. जनवरी से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई से राहत मिली थी, जब इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम शुरू हुआ था.

इजराइल के सैनिकों ने राफा में जमीनी कार्रवाई शुरू की

आईडीएफ ने गुरुवार को देर रात कहा कि सैनिकों ने राफा में जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो मिस्र की सीमा के पास क्षेत्र के दक्षिण में स्थित है. इसने एक बयान में कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया है, साथ ही कहा कि आईडीएफ फोर्स उत्तरी और मध्य गाजा में भी जमीनी गतिविधि जारी रखे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : गाजा में इजराइल का कोहराम, 430 से अधिक लोगों की गई जान

फिलिस्तीनियों को अब दक्षिण से उत्तरी गाजा में इंट्री नहीं करने दिया जाएगा

इजराइली सेना ने कहा है कि वह अब फिलिस्तीनियों को दक्षिण से उत्तरी गाजा में इंट्री नहीं करने देगी. इसके साथ ही उसने उत्तरी गाजा में नाकाबंदी फिर से बहाल कर दी है, जो जनवरी के संघर्षविराम से पहले अधिकांश समय युद्ध के दौरान कायम थी. इजराइली सेना ने एक घोषणा में लोगों को उत्तर में प्रवेश करने या बाहर जाने के लिए क्षेत्र के मुख्य उत्तर-दक्षिण राजमार्ग का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी. उसने कहा कि केवल गाजा के तटीय सड़क से लगते दक्षिण की ओर के मार्ग की अनुमति होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola