Gold Rate Today: बांग्लादेश में सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, अबतक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
Gold

Gold Rate Today: बांग्लादेश में सोने की कीमत एक लाख के पार चली गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 122,985 टका प्रति भोरी (10 ग्राम) हो चुकी है.

विज्ञापन

Gold Rate Today: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद देश को पटरी पर लाने के लिए अंतरिम सरकार काम कर रही है. इस बीच यहां सोने की कीमत आसमान छू रही है. सोमवार से 22 कैरेट सोने की कीमत 122,985 टका प्रति भोरी (10 ग्राम) हो गई है. 120,080 टका से बढ़कर देश के इतिहास में सबसे अधिक कीमत अबतक रिकॉर्ड की गई है.

बांग्लादेश में सोना और चांदी की कीमत क्या है?

बांग्लादेश ज्वैलर्स एसोसिएशन (Bajus) ने रविवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की. इस बीच, 21 कैरेट सोने की कीमत 117,398 टका, 18 कैरेट सोने की कीमत 106,025 टका और पारंपरिक सोने की कीमत 83,199 टका हो गई है. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद चांदी की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई है. वर्तमान में 22 कैरेट चांदी की कीमत 2,100 टका प्रति भोरी, 21 कैरेट की 2,060 टका, 18 कैरेट की 1,715 टका और पारंपरिक चांदी की कीमत 1,283 टका प्रति भोरी बाजार में बिक रही है.

बांग्लादेश में बैंक से कितना पैसा निकाल सकते हैं?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कई फैसले ले रही है. बांग्लादेश बैंक (बीबी) ने एक निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है- सुरक्षा कारणों से एक दिन में किसी बैंक खाते से 3 लाख टका से अधिक नकदी नहीं निकाली जा सकती है. हालांकि यह भी कहा गया है कि कोई ग्राहक किसी दूसरे खाते में कितनी भी रकम ट्रांसफर कर सकता है और डिजिटल लेनदेन कर सकता है. यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा.

Read Also : Bangladesh Violence : बैंक से 3 लाख से अधिक नकदी निकालने पर लगा बैन

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बांग्लादेश ज्वैलर्स एसोसिएशन (Bajus) ने रविवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की. इस बीच, 21 कैरेट सोने की कीमत 117,398 टका, 18 कैरेट सोने की कीमत 106,025 टका और पारंपरिक सोने की कीमत 83,199 टका हो गई है. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद चांदी की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई है. वर्तमान में 22 कैरेट चांदी की कीमत 2,100 टका प्रति भोरी, 21 कैरेट की 2,060 टका, 18 कैरेट की 1,715 टका और पारंपरिक चांदी की कीमत 1,283 टका प्रति भोरी बाजार में बिक रही है.