Earthquake Video : नवजात बच्चों को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी नर्स ने

Earthquake Video : म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आया. इसने जमकर तबाही मचाई. भूकंप के बाद के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. एक वीडियो अस्पताल का है जो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
Earthquake Video : शुक्रवार को सेंट्रल म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप ने जमकर तबाही मचाई. भूकंप के बाद के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो अस्पताल का है जिसमें न्यू बोर्न बेबी को बचाते हुए नर्स नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि भूकंप के दौरान नर्स बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहीं हैं. बताया जा रहा है कि जिंगचेंग अस्पताल की नर्सों ने अपने जान की बाजी लगाकर नवजात शिशुओं को भूकंप से बचाया. भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और जिसका असर चीन में भी महसूस किया गया. देखें वीडियो
Las enfermeras del hospital Jingcheng protegieron con sus vidas a los recién nacidos por el terremoto que tuvo epicentro en Myanmar y también se sintió en China #earthquake #earthquakethailand pic.twitter.com/9BwkYbwnPR
— K13 News (@K13News) March 29, 2025
म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में सड़कें टूट गईं जिसका भयावह वीडियो सामने आया है. चीन, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों तक भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा प्रमुख की ओर से जो जानकारी दी गई, उसके अनुसार, भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 144 लोगों की जान गई है. वहीं, 700 से अधिक लोग घायल हुए. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
भूकंप की वजह से म्यांमार में धँसी सड़क pic.twitter.com/HjLrNHGB6u
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 28, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए